pub-7443694812611045 क्राइम न्यूज़ - वारदात - पुरानी रंजिश का रविवार सुबह बदला - दो पक्षों में खूनी संघर्ष , झांसी ले जाते समय एक की मौत अन्य घायल।। - Agnichakra

क्राइम न्यूज़ - वारदात - पुरानी रंजिश का रविवार सुबह बदला - दो पक्षों में खूनी संघर्ष , झांसी ले जाते समय एक की मौत अन्य घायल।।

 



पॉइंट नम्बर 1 -।। वन भूमि की जमीन विवाद में सरपंच पुत्र पर चाकुओं से किया हमला - अस्पताल ले जाते समय मौत - गांव में छाया सन्नाटा।।



पॉइंट नम्बर 2 -।। मृतक पूर्व में भारतीय किसान संघ खनियाधाना ब्लॉक अध्यक्ष था।।


पॉइंट नम्बर 3 -।। पूर्व में मुंहासा सरपंच ने रेंज की भूमि को राजस्व विभाग की जमीन दर्शा कर पावर हाउस को जगह दिलाई थी तब से आरोपी पक्ष नाराज था ,।।



पॉइंट नम्बर 4 - ।। रविवार सुबह करीब 8 बजे मामूली विवाद में बाइक पर टैक्टर चढ़ा दिया विवाद इतना बड़ा कि आरोपी पक्ष ने अंधाधुंध तलवार चाकुओं से हमला कर आरोपी भाग गए,।।



रन्नौद - शिवपुरी।। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के मुंहासा गाँव में रविवार अल सुबह यादव समाज के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें सरपंच पुत्र  युधिष्ठिर यादव की मौत हो गई घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया घटना की जानकारी लगते ही मायापुर पुलिस व अन्य थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई ओर गांव को छावनी में तब्दील कर दिया जिससे हत्या कांड के बाद स्थिति ओर न बिगड़े,।।




जानकारी के मुताबिक  - मायापुर थाना क्षेत्र के मुंहासा गांव में रविवार अल सुबह खूनी संघर्ष हो गया यहां बता दे कि मृतक युधिष्ठिर सुबह करीब 8 बजे आदिवासी बस्ती में मजदूर करने गए हुए थे उनकी बाइक गांव के अंदर रोड पर खड़ी थी अचानक गांव के धर्मेंद्र सिंह यादव टैक्टर लेकर आया और सरपंच व पुत्र को माँ बहन की गंदी गंदी गाली देने लगा जब फरियादी ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपित आक्रोशित हो गया ओर अपना टैक्टर चला कर बाइक को कुचल कर चकना चूर कर दिया घटना देखते ही देखते बढ़ गई आरोपी के बुलाने पर पिता कप्तान यादव, सतेंद्र यादव,मां कमला बाई यादव मौके पर आ गई और एकाएक आरोपियों ने (1) गंधार सिंह यादव (2) राजेंद्र सिंह यादव सरपंच मुहासा (3) अजय पाल यादव पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया चाकू तलवार से सरपंच पुत्र युधिष्ठिर यादव पर काफी गहरे घाव देकर घायल कर दिया परिजन भागे भागे झांसी के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान युधिष्ठिर यादव ने दम तोड़ दिया वहीं अन्य घायलों का उपचार जारी है मायापुर पुलिस ने फरियादी राजेंद्र यादव पुत्र गोपाल सिंह यादव उम्र 62 साल निवासी मुहासा की सुनवाई करते हुए सरपंच पुत्र पर हुए हमले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है ।।




बता दे कि युधिष्ठिर की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र भर में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी पिछोर विधायक प्रीतम लोधी सहित तमाम युधिष्ठिर के चाहने वालों ने निधन पर दुख व्यक्त किया था जमीनी विवाद ने सरपंच पुत्र की जान ले ली ।।




यहां बता दे कि मुंहासा गांव आपसी विवादों और खून खराबे के लिए सदियों से कुख्यात रहा है हर पल मुहांसा गांव का नाम चर्च में बना रहता था आपसी ताल मेल पंचायती बैठक के बाद लगता था कि लोगो में सुधार आ गया है लेकिन हुआ यूं कि सालों साल बाद भी गांव में यादव समाज के दो गुटों में जमीनी विवाद से कलह मचा हुआ था चंद रोज पूर्व ही विवाद गरमाया था जिसको किसी ने सूझ बूझ मामले को बरका दिया था लेकिन होनी को कुछ ओर ही मंजूर था हुआ यूं कि युधिष्ठिर यादव आदिवासी बस्ती में मजदूर करने गया हुआ था बाइक बीच में खड़ी होने से विवाद बढ़ा विवाद में सर्व प्रथम आरोपी धर्मेंद्र ने बाइक को टैक्टर से कुचल दिया बाद में चाकू और तलवारों से हमला कर दिया जिससे युधिष्ठिर की हत्या हो गई व अन्य लोग घायल हो गए ।।



युधिष्ठिर की हत्या के बाद से सोशल मीडिया सहित गांव गांव में चर्चा छाने लगी कि मुंहासा गांव वर्तमान में वर्षों से शांत था आपसी विवाद हत्या जैसे घटना तक नहीं पहुंचे थे। समाज में भी यही चर्चा होती थी कि अब वो मुहांसा गांव नहीं रहा लोग सुधर गए हैं लेकिन आज की इस दुखद घटना ने इस गांव को एक बार फिर बदले की आग में झोंक दिया है जिसके दंश वर्षों तक दिखाई देंगे समाज की महासभाएं ऐसी घटनाओं को रोकने में अक्सर असफल साबित होती रही हैं ।।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.