सरपंच पुत्र हत्या कांड यू टर्न - गांव के दबंगों पर कार्यवाही कराने मायापुर थाने पर चक्का जाम - मौके पर पुलिस बल तैनात ,।। करीब 9 घंटे लगा रहा जाम ,।।
पॉइंट नम्बर 1 -।। करीब 9 घंटे की बातचीत के बाद ,परिजन राजी हुए जिसके बाद जाम खोला गया, वाहन चालक व यात्रियों ने राहत की सांस ली,।।
बॉक्स - 7 लोगो पर केस दर्ज न होने की स्थिति में रन्नौद पिछोर मार्ग पर लगाया जाम, जाम से वाहनों की लंबी लगी कतार।।
फरहान काजी रन्नौद - शिवपुरी।। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के मुंहासा गांव में गांव के ही कप्तान सिंह यादव धर्मेंद्र सिंह यादव,रामू यादव कमला बाई यादव सतेंद्र यादव ने एक सुर में फरियादी राजेंद्र उर्फ रज्जू यादव व उनके पुत्र योंधिष्ठिर सिंह यादव व अन्य की डंडे तलवार चाकुओं से हमला कर मारपीट करते हुए लहूलुहान कर दिया था अस्पताल ले जाते झांसी में सरपंच पुत्र योंधिष्ठिर सिंह यादव ने दम तोड़ दिया था जिससे पुत्र की मौत हो गई थी आनन फानन में मायापुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के बाद हत्या का केस दर्ज किया गया जिसके बाद आरोपियों को पकड़ कर न्यायालय पेश किया जहां से जेल की कार्यवाही की गई फरियादी पक्ष का आरोप है कि गांव के अन्य दबंगों ने हत्या कराई है उन पर भी नाम दर्ज कार्यवाही हो जिसके चलते विरोध दर्ज कराते हुए जाम लगा दिया,।।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 11 बजे मृतक के परिजनों ने मायापुर थाने के सामने अपनी मांगे पूरी न होनी की स्थिति में थाना परिसर के आगे दोनों साइड वाहन खड़े कर जाम लगा दिया जाम देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई इस बीच लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी का समाना करना पड़ा था यात्री व वाहन चालकों से मृतक के परिजनों का कहना था आप लोग जबरन निकलने का प्रयास न करे हमारे व्यक्ति की मौत हो गई है लड़ाई में जिसके बाद लोग चुप चाप प्रदर्शन देखते रहे इसी बीच एक दिव्यांग युवती निशा लोधी को अपने घर जाना था युवती का कहना था कि मैने क्या किया है मुझे तो जाने दो प्लीज मेरे पापा बाहर गए हुए हैं नहीं तो में दूसरे ओर से उनको बुला लेती लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जाने नहीं दिया समाचार लिखे जाने तक जाम के हालात बने रहे देर रात्रि खबर प्राप्त हुई कि जाम को हटवा दिया है मायापुर पुलिस ने आवेदन लेकर देर रात्रि 8 बजे जाम खुलवा दिया गया जिससे लोग अपने अपने वाहन को लेकर सफर तय कर सके,।।
पॉइंट नम्बर 1 -।। आदिवासी युवक बोला मुझे जाने दो छोटे छोटे बच्चे हैं साथ में बहुत से लोग मजदूरी करने जा रहे हैं पेट का सवाल है जाने दो हाथ जोड़ता हु।।
पॉइंट नम्बर 2 -।। चक्का जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों से पिछोर टीआई नीतू अहिरवार ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने,।।
पॉइंट नम्बर 3 -।। एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है कि इतनी गोली चले कि छर्रा बिनत बिनत करोड़ पति हो जाएंगे।।
बॉक्स - उक्त इतनी गोली चले कि छर्रा विनत करोड़ पति हो जाए वीडियो वायरल होने से माहौल ओर खराब हो गया है मृतक के परिजन व अन्य गांव के पीड़ित को भय है कि ऐसे वीडियो बना कर गांव के दबंग डाल रहे हैं कही हक़ीक़त में हमें ओर लोगों को न मार दे,।।




कोई टिप्पणी नहीं