आखिरी रमजान के पांचवे जुमा की नमाज अदा कर,मांगी अमन चैन की दुआ,।।
शनिवार अल सुबह 8 बज कर 30 मिनट पर ईदुल फ़ित्र की रन्नौद में स्थित ईदगाह पर नमाज अदा की जाएगी ।।
शहर काजी मोहम्मद जाकिर साहब ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से शांति के साथ ईदगाह जाने की अपील की, नमाज अदा कर हिन्दू भाइयों की भावना का ख्याल रखते हुए वापस घर लौटे,।।
रन्नौद - शिवपुरी।। शुक्रवार की शाम रमजान के पाक पवित्र महीने का आज लास्ट दिन , आखिरी रमजान के पांचवे जुमा की खुशीसी अंदाज में नमाज अदा की गई नमाज से पहले शहर काजी मोहम्मद जाकिर साहब व हाफिज सैयद अयान अली साहब ने ईद की नमाज के लिए सभी मुस्लिम भाई को टाइम का ख्याल रखते हुए समय पर ईदगाह पहुंचे शहर काजी साहब ने यह भी बताया कि जिन भाइयों ने फ़ितरे की रकम अदा नहीं करी है वह ईद की नमाज से पहले अदा करने की फिक्र करे खास अपील की गई , हाफिज सैयद अयान अली साहब ने बताया की जो भी भाई फितरे की रकम अदा नहीं करेगा उसकी नमाज बेकार चली जाएगी,।।
जानकारी के अनुसार - नगर रन्नौद के सदर बाजार में स्थित शाही जमा मस्जिद में रमजान के आखिरी जुमा की नमाज अदा कराई गई, बता दे कि रन्नौद की आधा दर्जन मस्जिद में शाही अंदाज में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई, यहां बताना होगा कि गुरुवार शाम को ईदुल फितर का चांद नजर नहीं आया है जिसके चलते शुक्रवार के दिन ईद नहीं मनाई गई, शुक्रवार शाम को दिखेगा चांद शनिवार को ईदुल फ़ित्र की नमाज अदा कराई जाएगी,।।
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रमजान का महीना जाने का दुःख प्रकट किया साथ ही पूरे 30 रोजे व 30 तराबी की नमाज मिली इस रमजान में बड़ी खुशी की बात है, पाठकों को ज्ञात करा दे कि शुक्रवार देर शाम ईद के चांद का ऐलान होते ही हर घर में तीस रोजे पूरे करने के उपलक्ष्य में सिमाईयां व सिरखुरमा बनने का सिलसिला शुरू होगा,।।

कोई टिप्पणी नहीं