pub-7443694812611045 रमजान के 28 वें रोजे के उपलक्ष्य में काजी परिवार की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन, ।। - Agnichakra

रमजान के 28 वें रोजे के उपलक्ष्य में काजी परिवार की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन, ।।

 





सेंसई में इफ्तार से पहले - रोजेदारों ने खूब रो रो कर दुआ करी - अपने गुनाहों की माफी मांगी,।।


देश विदेश में अमन चैन शांति के लिए खास दुआ की गई ।।



रन्नौद -शिवपुरी ।। नगर रन्नौद के वार्ड क्रमांक 14 में 28 वे रोजे के उपलक्ष्य में काजी परिवार द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें करीब 300 से अधिक रोजेदार का इफ्तार कराया गया इस रोजा इफ्तार पार्टी में महिला व पुरुष रोजेदारों को दावत ए इफ्तार के लिए बुलाया गया मस्जिद से ऐलान होते ही रोजेदारों ने अपना 28 वा रोजा इफ्तार किया जिसके बाद नमाज मगरिब रोजेदारों को खाने का भी माकूल इंतेजाम किया गया,।।



जानकारी अनुसार  - बुधवार शाम को मगरिब की नमाज से पहले रोजेदारों का इफ्तार कराया गया जिसमें करीब 300 से अधिक महिला पुरुष रोजेदार मौजूद रहे बता दे कि हर साल की भांति इस बर्ष भी रन्नौद परिषद के वार्ड क्रमांक 14 सेंसई में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड के लोगों ने बढ़ चढ़ खिदमत ए खल्क में हिस्सा लिया, ।।



बता दे कि रमजान के आखिरी असरे के 28 वें रोजे के उपलक्ष्य में काजी परिवार के सदस्यों ने इफ्तार के लिए पहले लिस्ट बना कर घर घर जाकर रोजेदारों को रोजा इफ्तार के लिए दावत दी दावत से पहले रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तार के लिए सामग्री जमा की गई बड़े ही लजीज पकवान बनाए गए जिसमें रोजेदारों ने बड़ा ही लुत्फ उठाया गया यहां बता दे कि ईदुल फ़ित्र का पर्व शुक्रवार या शनिवार को चांद देखने के बाद ईद मनाई जाएगी 28 वें रोजे के इफ्तार के बाद बाजार होने लगे गुलजार ईद की तैयारी में जुटे मुस्लिम समुदाय के लोग,।।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.