रन्नौद में ईदुल फ़ित्र का मनाया पर्व - एक दूसरे को गले मिल कर मुबारकबाद दी,।।
ईदुल फ़ित्र का खुत्बा सुनाते हुए नायब काजी हाफिज फैजान साहब,मुस्लिम लोगों का ध्यान आकर्षित कराया,।।
हजरत हाजी वली साहब की दरगाह पर,नमाज अदा कर एक दूसरे को गले मिल कर ईद मुबारक,।।
सैकड़ों हाथ उठे दुआ के लिए, हिंदुस्तान हर बुरी नजर से महफूज रहे ईश्वर अल्लाह से दुआ है।।
फरहान काजी रन्नौद ।।, रमजान का पवित्र महीना खत्म चांद देखते ही शनिवार अल सुबह ईदुल फितर का पर्व बड़े ही खुश मिजाज अंदाज में मनाया गया मुस्लिम समाज द्वारा ईद का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया।।
जानकारी के अनुसार - रन्नौद में स्थित ईदगाह व हजरत हाजी वली साहब के पवित्र स्थान पर अल सुबह से ही रौनक देखने को मिलने लगी थी,जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित होकर नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के दौरान पूरे क्षेत्र में इबादत और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।।
नमाज अदा करने के बाद सभी लोगों ने देश में अमन-चैन, सुख-समृद्धि और भाईचारे की कामना करते हुए विशेष दुआएं मांगीं। इसके पश्चात एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी गई, जिससे पूरे नगर में खुशियों और सौहार्द की झलक साफ दिखाई दी।।
बता दे कि घर घर में सीमियां व सीर खुरमा की दावत का दिन भर सिलसिला चला और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजारों में भी चहल-पहल बनी रही, जिससे त्यौहार की रौनक और बढ़ गई थी,बता दे कि मुस्लिम समुदाय की एक महीना रोजे तराबी की इबादत के उपलक्ष्य में,यह ईद का त्योहार मनाया जाता है,।।






कोई टिप्पणी नहीं