pub-7443694812611045 नगर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में - नगर की प्रमुख मांगो को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा, खबर ऐसी कि चर्चा बन जाय।। - Agnichakra

नगर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में - नगर की प्रमुख मांगो को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा, खबर ऐसी कि चर्चा बन जाय।।

 







बॉक्स -। कांग्रेस अध्यक्ष - दिलावर हसन - बोले नगर परिषद के प्रत्येक वार्ड में करीब 900 से अधिक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास मिल गए हैं सर्व प्रथम उनको बधाई लेकिन जिन गरीब लोगों को आवास आज दिनांक तक नहीं मिला उन्हें जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए।।



फरहान काजी रन्नौद ।। बुधवार दोपहर 3 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में रन्नौद के नगर परिषद सीएमओ विष्णु भदकारिया को विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन दिया है ज्ञापन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिलावर हसन ने सीएमओ महोदय को अवगत कराया है कि समय रहते हमारी एवं वार्डो की मांगो को पूरा किया जाय अन्यथा की स्थिति में हम सब कांग्रेसी लोग कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतत्व में जिला कलेक्टर शिवपुरी को अपनी मांगो को लेकर शक्ति प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे।।




जानकारी के अनुसार -  बढ़ती मंहगाई बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर एकाएक कांग्रेस के नेता प्रदेशभर में मैदान में आ चुके हैं जिससे प्रशासनिक लोगो में हड़कंप की स्थिति बनने लगी है मंहगाई के साथ साथ आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में रन्नौद में स्थित कांग्रेस कार्यालय से एक विशाल रैली ढोल तासो के साथ नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए गायत्री मंदिर से होते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंचे जहां वार्डो की दुर्दशा को देखते हुए ज्ञापन दिया ।।



ज्ञापन में इन बिंदुओं पर प्रकाश डाला - नम्बर 1 नगर परिषद के अंतर्गत सात गांव आते हैं जिनमें कुल 15 वार्ड है वार्ड क्रमांक 1 नेगमा में काली माता मंदिर से लेकर दूसरे ओर सीसी रोड का निर्माण कराया जाय नदी के दोनों ओर अच्छी पुलिया बनाई जाय जिससे बारिश के समय दिक्कत न हो अन्यथा की स्थिति में हम सब कांग्रेसी उग्र प्रदर्शन करेंगे।।




ज्ञापन में वार्ड क्रमांक 2 डगपिपरी के मुख्य मार्ग पर बारिश का पानी भर जाता है जिससे गंभीर समस्या से जूझना पड़ता है जिससे आगमन पूर्ण रूप से बंद हो जाता है,।।


वार्ड क्रमांक 2 डगपिपरी में गांव के निचले हिस्से की जाटव बस्ती में करीब पांच फिट पानी भरने से आगमन पूर्ण रूप से बंद तो होता है साथ ही बारिश के समय गम्भीर बीमारी का खतरा बना रहता है इस विषय पर तत्काल एक्शन लेने की अपील की गई है,।।



वार्ड क्रमांक 6 में नदी को पार करने बनी पुलिया अधिक बर्षा होने एवं घटिया निर्माण होने की स्थिति में जर्जर हो गई है उक्त मार्ग से निकलने वाले राहगीरों को परेशानी का समाना करना पड़ता है इतना ही नहीं किसी की मृत्यु हो जाती है तब अर्थी को ले जाने में ओर उधर से वापस आने वालों को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है उसे जल्द सही कराया जाए बारिश शुरू होने से पहले नगर के मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाय जिससे समस्या से निजात मिले,।।



वार्ड क्रमांक 4 में बिगहारी नदी पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है उसकी मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत की जाय,।।


ज्ञापन में जानकारी देते हुए यह भी बताया गया कि गर्मी का सीजन शुरू हो गया है गर्मी अपने रौद्र रूप में आने लगी है जिससे लोग बेहाल हो गए हैं नगर के समस्त वार्डों को शुद्ध पानी नगर परिषद मुहैया कराए साथ ही नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को वेतन वृद्धि पर ध्यान दिया जाय,।।



ज्ञापन के अन्य बिंदुओं में बताया गया कि कहने को तो नगर के प्रत्येक वार्ड में करीब 900 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुटीर मंजूर हुई है वह अच्छी बात है लेकिन जिन हितग्राही को आवास मिलना था वह यह योजना से वंचित है उनकी कुटीर मंजूर नहीं हुए हैं उन्हें जल्द धारना अधिकार के तहत आवास योजना का लाभ दिलाया जाय,।।



बता दे कि रन्नौद नगर के प्रमुख मार्ग पर आए दिन जाम लगता है रोड का चौड़ी कारण किया जाय जिससे यातायात व्यवस्था भी ठीक रहे,।।


वार्ड क्रमांक 14 में सेंसई में स्थित कचड़ा डंपिंग प्लांट लगाया गया है जहां कूड़ा कचड़ा उड़ कर गांव में आ रहा है जिससे समस्या होती है नगर परिषद सीएमओ से अपील की गई कि टीचिंग ग्राउंड में में गड्ढे करके कचड़े को डेली नष्ट किया जाय जिससे समस्या न हो ।।



वार्ड क्रमांक 15 में आदिवासी बस्ती में नाली निर्माण कार्य कराया जाय,गरीब आदिवासी को समय पर उनको मिलने वाली हर योजना का 100% लाभ दिलाया जाय,।।।।।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.