रन्नौद में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूम धाम से मनी,।।
पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था के बीच में निकला जुलूस,रेली में बाबा साहेब की किताब लहराते हुए जयभीम के लगे नारे,।।
रन्नौद - शिवपुरी ।। कोलारस अनुविभाग के नगर रन्नौद में मंगलवार दोपहर को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई बता दे कि मंगलवार सुबह से ही नगर में संविधान निर्माता की जयंती की धूम देखने को मिली।।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 3 बजे अंबेडकर पार्क पर भीम आर्मी एवं जाटव समुदाय के लोग जमा हुए सर्व प्रथम बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जयंती का आगाज किया गया,जिसके बाद डीजे की धुन पर बाबा साहेब के गाने बजाते हुए नगर में रैली निकाली गई बाबा साहेब के चित्र को बग्गी में लेकर थाना रोड से होते हुए सीतासागर मंदिर मार्ग पर रैली पहुंची,जिसके बाद चंदेरी मोहल्ला ,खटीक मोहल्ला,सदर बाजार से होते हुए जुलूस पठान मोहल्ले में पहुंचा जिसके बाद जुलूस बस स्टैंड पहुंचा जहां जगह जगह जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया पुष्प बर्षा की गई,अंत में अंबेडकर पार्क पर जुलूस का समापन हुआ ।।


कोई टिप्पणी नहीं