pub-7443694812611045 लगदा लालपुर छापी अम्हारा झण्डी रिजौदी रन्नौद डगपीपरी खतौरा सुनाज में आपदा प्रतिक्षण कार्यक्रम आयोजित,।। - Agnichakra

लगदा लालपुर छापी अम्हारा झण्डी रिजौदी रन्नौद डगपीपरी खतौरा सुनाज में आपदा प्रतिक्षण कार्यक्रम आयोजित,।।

 



जन अभियान परिषद की टीम लगातार आम जन में जागरूकता लाने का काम रही है।।





रन्नौद - शिवपुरी।। जन अभियान परिषद विकासखण्ड बदरवास के अंतर्गत आधा दर्जन गांव में आपदा प्रबंधन संस्थान (डी एम आई)भोपाल के सहयोग से जन अभियान परिषद ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लगदा द्वारा युवा एवं नारी शक्ति उन्मुखीकरण आपदा प्रतिरक्षण प्रशिक्षण रखा गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में जन अभियान परिषद विकास खण्ड समन्वयक श्रीमती रेखा श्रीवास्तव की उपस्थिति में तथा प्रशिक्षक आपदा प्रतिरक्षण ट्रैनर मेन्टर्स नरेन्द्र लोधी,सुधीर रघुवंशी दिव्या राजपूत,दिलीप यादव, रचना जाटव,द्वारा आपदा पर बिस्तार से वताया उन्होने बताया कि आपदा से पूर्व हमें किस प्रकार सचेत रहना चाहिए यदि किसी भी प्रकार की आपदा आये तो ऐसे स्थानों जहां हम सुरक्षित हो चिन्हित कर लेना है ।।



कार्यक्रम में बताया गया कि ऐसे क्षेत्र में जागरूकता लाने का प्रयास करना है जहां पर आए दिन किसी न किसी प्रकार की आपदा का सामना करना पड़ रहा है जैसे  बाढ़ भूकंप ,अग्नि, ओलावृष्टि, अति वृष्टि ऐसे किसी भी प्रकार की आपदा समस्या को उत्पन्न होने से पहले उसके समाधान के उपाय बताऐ ।।



विकास खण्ड समन्वयक श्रीमती रेखा श्रीवास्तव ने जन अभियान परिषद् के कार्यों से परिचित कराया , तथा आपदा प्रशिक्षण के साथ,जल गंगा संबर्धन अभियान के बारे मे जानकारी तथा विस्तार से बताया, तथा लोगो से आव्हान किया कि हम अपने आस पास तथा अपने क्षेत्र मे ऐसी संरचनाओं की मरम्मत तथा साफ सफाई करना है जो हमारे काम भी आयेगी तथा हमारी पीढियो के भी काम आयेगी ऐसे कार्यों में हमे सरकार की तरफ नहीं देखना है बल्कि आपसी सहयोग से काम करेंगे तो हमे भी गर्व होगा तथा सुकून मिलेगा तथा जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई एवं पक्षियौं हेतु अपने - अपने घरों मे सकोले रखने हेतु प्रेरित किया


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.