विजयपुरा पंचायत के सूखा राजापुर में पानी का गहराया जल संकट, आम जन तो दूर यहां मवेशियों को पानी की व्यवस्था नहीं, एक दिन में दो गोवंश की मौत,।।
पॉइंट नम्बर 1 -।। गांव के सरपंच बोले , गांव में करीब 8 शासकीय नलकूप है जिसे गांव के दबंगों ने कब्जा कर रखा है,।।
पॉइंट नम्बर 2 -।। सूखा राजापुर, हुआ सूखा ग्रस्त, ग्रामीणों की दरकार विजयपुरा पंचायत पर ध्यान दिया जाय,।।
बॉक्स - ।। सरकारी तंत्र के हमेशा दावे रहते हैं खोखले, सच्चाई जानने के बजाय , मामले पर पर्दा डालने का काम करते हैं गैरजिम्मेदार,।।
फरहान काजी रन्नौद - शिवपुरी ।। जिले के रन्नौद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयपुरा के सूखा राजापुर गांव में इन दिनों सूखा ग्रस्त जैसा माहौल व्याप्त हो रहा है बता दे कि पानी की भीषण किल्लत का मामला प्रकाश में आया है जहां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक युवक ने गांव की सरकार की जमकर पोल खोल कर रख दी है,।।
आपको ज्ञात करा दे कि गर्मी का सीजन अपने रौद्र रूप में है, तेज गर्मी के कारण गांव में पानी की अच्छी खासी परेशानी पैदा होने लगी है इस पर न तो गांव की सरकार ने कुछ कदम उठाया है न ही जिला प्रशासन ने ध्यान आकर्षित किया जिसके चलते गांव में पानी की विकराल रूपी समस्या सामने आने लगी है, यहां बता दे कि गांव में पानी की किल्लत से आम जन तो जूझ ही रहा है साथ ही पशुपक्षी व मवेशियों को भी पानी की किल्लत का समाना करना पड़ रहा है, गांव में गोवंश को स्वच्छ पानी का इंतजाम न होने के चलते एकाएक मवेशियों ने दम तोड़ना शुरू कर दिया है ,।।
ताजा मामला जनपद पंचायत बदरवास के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत विजयपुरा के सूखा राजापुर गांव से सामने आया है जहां ग्रामीणों ने गांव की सरकार पर आरोप लगाते हुए पानी की समस्या सामने रखी है, ।।
ग्रामीणों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिक्रिया दर्ज कराते हुए लिखा गया है कि गांव में कहने को तो भाजपा की सरकार है लेकिन जिन गोवंश के नाम पर गांव सहित प्रदेशो में सरकार वन रही है उनके दावे की जमकर पोल खुलती नजर आ रही है, अब ऐसे में एक साथ गांव के पानी न मिलने की स्थिति में दो गोवंश ने तड़प तड़प कर जान दे दी है ओर जिम्मेदारों के खोखले वादे की जमकर पोल खोल दी है अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार ध्यान आकर्षित करते हैं या यूं अंधा काम चलता रहेगा,।।।
बॉक्स -।। सोशल मीडिया पर विजयपुरा पंचायत के सूखा राजापुर गांव में पानी किल्लत की खबर मिलते ही मामला गरमाया हुआ है, सरपंच पिंकी दांगी ने जनपद पंचायत बदरवास व अन्य अधिकारियों का आदेश सामने रख कर बताया कि गांव में करीब 8 नलकूप है जिन्हें गांव के लोगो ने कब्जा कर रखा है, सरपंच का यह भी कहना है गर्मी अपने रौद्र में है गांव के लोगो को पानी की समस्या से दूर करने मदद करना होगी, कब्जे किए नलकूप को मुक्त करना होगा तब स्थिति सामान्य होगी,।।
यहां बता दे कि पूर्व में शासकीय नलकूप पर अवैध कब्जे को लेकर आधा दर्जन नाम सहित आदेश निकला था जिसको लेकर अन्य जिम्मेदारों ने दिलचस्वी नहीं दिखाई है जिसके चलते पानी की समस्या से गोवंश की मौत हो रही है,।।




कोई टिप्पणी नहीं