चिंता हरण मंदिर से हनुमान जी के चांदी के गहने चोरी, पुलिस जांच में जुटी,।।
पॉइंट नम्बर 1 -।। कोलारस व रन्नौद में भगवान की मूर्तियों के साथ खिलवाड़, ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त ।।
पॉइंट नम्बर 2 -।। एक दिन में दो जगह आस्था के केंद्र के साथ खिलवाड़, रन्नौद में हुई मंदिर से चोरी , पुजारी ने कराया केस दर्ज।।
पॉइंट नम्बर 3 -।। वही कोलारस में ,अतिक्रमण हटाने के बहाने से , आस्था के साथ खिलवाड़,।।
पॉइंट नम्बर 4 -।। मूर्ति को अपमानित कर भक्तों की आस्था पर गहरी चोट,जेसीबी से मूर्ति को हटाया,।।
रन्नौद - शिवपुरी जिले के रन्नौद नगर में चोरों ने अब भगवान के दर को भी नहीं बख्शा नगर के वार्ड क्रमांक 8 में स्थित प्रसिद्ध चिंता हरण हनुमान मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी के कीमती गहने पार कर दिए इस घटना के बाद से स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है मामला रन्नौद के वार्ड नंबर 8 का है। रोज की तरह जब मंदिर के पुजारी कमलेश भट्ट सुबह करीब 9 बजे पूजा - अर्चना के लिए मंदिर पहुँचे,तो उनके होश उड़ गए। मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था।जब पुजारी ने मंदिर के भीतर प्रवेश किया,तो देखा कि पवनपुत्र हनुमान की प्रतिमा सूनी पड़ी थी। चोरों ने बड़ी ही सफाई से भगवान के शरीर पर सजे चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था।
बता दे कि चोरी गए सामान में, चांदी का विशाल मुकुट,चांदी का हार,कानों के कुंडल, चांदी का छत्र बताया जा रहा है कि चोरी गए इन चांदी के गहनों का कुल वजन लगभग आधा किलो है। पुजारी कमलेश भट्ट ने बताया है कि जब में सुबह आया तो ताला टूटा मिला। अंदर हनुमान जी का मुकुट, छत्र और कुंडल सब गायब थे। हमने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी है। घटना की सूचना मिलते ही रन्नौद पुलिस बल मौके पर पहुँचा और घटनास्थल का मुआयना किया। पुजारी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।।


कोई टिप्पणी नहीं