शासकीय महाविद्यालय रन्नौद में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस।।
रन्नौद - शिवपुरी ।। जिले में शासकीय महाविद्यालय रन्नौद में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर कीर्ति सिंह कुशवाह के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया बता दे कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं जनसामान्य में प्रकृति पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉक्टर कीर्ति सिंह कुशवाह ने उपस्थित प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जैव विविधता हमारे अस्तित्व का आधार है प्रकृति में मौजूद हर छोटा-बड़ा जीव और वनस्पति हमारे पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विकास के साथ-साथ पर्यावरण का संरक्षण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।।
बता दे कि विद्यार्थियों से सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और अपने घरों के आसपास पौधे लगाने का आह्वान किया कार्यक्रम के विशेष अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया जागरूकता व्याख्यान महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा जैव विविधता के महत्व और उसके समक्ष उत्पन्न खतरों (जैसे जलवायु परिवर्तन और वनों की कटाई) पर प्रकाश डाला गया।वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण भी किया गया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं