pub-7443694812611045 खरैह स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओजिटी प्रोग्राम आयोजित - Agnichakra

खरैह स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओजिटी प्रोग्राम आयोजित

 



रन्नौद - व्यवसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों के लिए 20 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग ओजिटी कार्यक्रम चल रहा है इसमें इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर विषय के विद्यार्थी एवं वोकेशनल  शिक्षक शामिल हैं व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए ट्रेनिंग संस्था  धर्मेंद्र इलेक्ट्रिकल में कराई जा रही है।



बता दे कि संस्था प्राचार्य धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करना है। वोकेशनल शिक्षक इंजीनियर उदय सिंह राजावत ने कहा कि इससे विद्यार्थी आगे नौकरी के साथ स्वरोजगार में भी बेहतर अवसर पा सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को उपकरणों की जानकारी दी जा रही है एव कार्य प्रणाली समझाई जा रही है और तकनीकी दक्षता पर काम कराने  के  साथ  साथ व्यवहारिक अनुभव भी दिया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि ऐसी गतिविधियां छात्रों के कौशल विकास में अहम भूमिका निभाती हैं , यह ओजिटी 20 दिवसीय प्रोग्राम वोकेशनल शिक्षक इंजीनियर उदय सिंह राजावत के मार्गदर्शन में  जारी है ।।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.