pub-7443694812611045 फर्जी मुख्तारनामा में सजा पा चुका अमन पैथोलॉजी लैब संचालक ओबेदउल्ला उर्फ बॉबी जमानत पर बाहर,।।फरियादी पक्ष में खौफ का माहौल व्याप्त।। - Agnichakra

फर्जी मुख्तारनामा में सजा पा चुका अमन पैथोलॉजी लैब संचालक ओबेदउल्ला उर्फ बॉबी जमानत पर बाहर,।।फरियादी पक्ष में खौफ का माहौल व्याप्त।।



पेशियों के दौरान पीड़ित परिवार पर मंडरा रहा खतरा—क्षेत्र में न्याय की लगाई गुहार,।।



शिवपुरी - ।।  वार्ड क्रमांक एक निवासी सफीउल्ला हाल निवासी पिछोर द्वारा पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी को दिए गए आवेदन ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। शिकायत में अमन पैथोलॉजी लैब (फूटा तालाब,मड़ोरी पुरा वार्ड नंबर एक करैरा) का संचालक ओबेदउल्ला उर्फ बॉबी (पुत्र स्व. कवी उल्ला) को मुख्य आरोपी बताते हुए गंभीर आरोप लगाए गए हैं।।


आवेदक के अनुसार - आरोपी ओबेदउल्ला उर्फ बॉबी को पूर्व में करैरा द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा फर्जी मुख्तारनामा बनाकर भूमि हड़पने के मामले में दोषी ठहराते हुए 5 से 7 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है लेकिन वर्तमान में वह जमानत पर बाहर है।।जमानत पर बाहर आते ही आरोपी और उसके परिवार के हौसले बुलंद हो गए हैं और पुरानी रंजिश के चलते पीड़ित परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। आवेदक का कहना है कि आरोपी पक्ष किसी भी समय गंभीर वारदात को अंजाम दे सकता है जिससे पूरा परिवार दहशत में है।।



सबसे अहम बात यह है कि वर्तमान में इसी भूमि विवाद को लेकर दीवानी मामला कोर्ट में लंबित है जिसमें आवेदक और उसका परिवार नियमित रूप से पेशियों के लिए आता-जाता है। पेशियों के दौरान रास्ते में या न्यायालय परिसर में किसी भी अनहोनी की आशंका और अधिक बढ़ गई है, जिससे परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।।शिकायत में यह भी बताया गया है कि सिद्ध बाबा मंदिर क्षेत्र स्थित पुश्तैनी जमीन और वार्ड क्रमांक 1 स्थित मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जान से मारने की धमकी, झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश और लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है।।



परिवार में एक दिव्यांग सदस्य होने के कारण स्थिति और भी संवेदनशील हो गई है और पूरा परिवार लंबे समय से भय के साए में जीवन यापन कर रहा है।। इधर हाल ही में करैरा न्यायालय परिसर में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या की घटना ने मामले को और गंभीर बना दिया है। आवेदक को आशंका है कि कहीं इसी तरह की घटना उसके या उसके परिवार के साथ न हो जाए।।



इस मामले में ओबेदउल्ला उर्फ बॉबी के साथ उसके कई परिजन—हिदायत उल्ला उर्फ फद्दे, बिट्टू , अयान, समीउल्ला, किफायत उल्ला उर्फ कैफी, अमन,राहत उल्ला उर्फ गुप्पू, खलील उल्ला उर्फ भैया आदि को भी नामजद किया गया है आवेदक ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, अवैध कब्जा हटाया जाए और परिवार को तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए पीड़ित ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आरोपी पक्ष की होगी।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.