सहायक सचिव अमान सिंह से ,परेशान ग्रामीणों ने भरी हुंकार, हटाने की मांग, ।।
पॉइंट नम्बर 1 -।। ग्रामीण बोले हमसे अनैतिक रूप से दबाव बना कर, लेते हैं छोटे छोटे काम की रिश्वत,।।
पॉइंट नम्बर 2 -।। पूर्व में विधायक महेंद्र राम सिंह यादव को परेशान ग्रामीणों ने दर्ज कराई थी शिकायत,।।
पॉइंट नम्बर 3 -।। समय रहते ग्रामीणों के पैसे वापस करने कोलारस विधायक ने दिए थे निर्देश ,।।
पॉइंट नम्बर 4 - ।। कुटीर दिलाने के एवज में पांच हजार व दो हजार रूपये प्रति हितग्राही से लिए थे करीब 80 हजार रूपये सूखा राजापुर गांव के ग्रामीणों से लिए गए थे,।।
पॉइंट नम्बर 5 - ।। ऐसे करीब 40 से अधिक हितग्राही से ली गई थी राशि सहायक सचिव द्वारा ।।
पॉइंट नम्बर 6 -।। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि कभी कभी तो सहायक सचिव अमान सिंह जाटव, छोटी छोटी योजना दिलाने के बहाने पेट्रोल डीजल के लिए ग्रामीणों से ऐंठते है पैसे,।।
बॉक्स -।। ग्रामीण बोले अब बहुत हुआ , ऐसे घूसखोर सहायक सचिव को हमारी पंचायत में नहीं रहने देंगे, इन्हें तत्काल हटाया जाय,अन्यथा की स्थिति में उग्रपदर्शन करेंगे,।।
मोबाइल नम्बर 7024637272
फरहान काजी रन्नौद ,।। रन्नौद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयपुरा से एक सनसनी खेज मामला निकल कर सामने आया है, जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने सहायक सचिव अमान सिंह जाटव को हटाने शक्ति प्रदर्शन किया, ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में लिए 80 हजार रूपये का आज दिनांक तक न तो काम हुआ न ही पैसे वापस हुए, यहां बताना अतिशयोक्ति होगा कि कोलारस विधायक महेंद्र राम सिंह यादव को सूखा राजपुर गांव में शिकायत दर्ज कराई थी कि सहायक सचिव अमान सिंह जाटव गरीब लोगों को बेवजह परेशान करता रहता है, कोई भी छोटा सा छोटा काम हो बिना रिश्वत लिए काम नहीं करता है जब पैसे भी दे दो उसके बाद तो काम करने की सोचते तक नहीं है पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने ली गई थी रिश्वत ।।
पाठकों को ज्ञात करा दे कि ग्राम पंचायत विजयपुरा के सहायक सचिव अमान सिंह जाटव को करीब 40 ग्रामीणों ने करीब 80 हजार रुपए पीएम आवास स्वीकृत करा कर योजना का लाभ दिलाने एवज में दिए थे न काम हुआ न पैसे वापस हुए, परेशान ग्रामीण दर दर की ठोकड़ खाने को मजबूर ग्रामीण ,।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत विजयपुरा के गरीब लोगों ने मीडिया को गांव में बुला कर जमकर विरोध प्रदर्शन कर दिया जब ग्रामीणों का सहायक सचिव द्वारा कोई काम न किया जिससे नाराज ग्रामीणों ने सहायक सचिव को हटाने की मांग की है, ग्रामीणों ने बताया कि विधायक महोदय को हमने अपनी पीड़ा बताई थी उन्होंने समय रहते मामले में निराकरण के निर्देश दिए थे , जिसके बाद भी जिम्मेदारों के कान में जूह तक नहीं रेंगी है, अब देखना यह होगा कि सचिव को हटाने की कवायद कब शुरू होगी, क्या ग्रामीणों के 80 हजार रूपये वापस होंगे या केवल छोटी मोटी कार्यवाही कर मामले को रफा दफा कर दिया जाएगा, देखना दिलचस्व होगा,।।
विश्वसनीय सूत्रों की माने तो सहायक सचिव अमान सिंह जाटव जहां जहां पदस्थ हुए वहां ऐसे ही ग्रामीणों को परेशान किया इतना ही नहीं , पूर्व की ग्राम पंचायत रन्नौद सचिव के चार्ज पर रहते हुए बिना निर्माण कार्य किए बगैर राशि निकाली गई थी बाद में जब मामला मीडिया में पहुंचा था तब कही जाकर आनन फानन में सीसी रोड की नपती कर रोड डालने की फॉर्मेलिटी पूरी करी, जिसके बाद सचिव के चार्ज पर पदस्थ अमान सिंह जाटव का एक ओर काला सच सामने आया, शेख मोहल्ला रन्नौद के लिए जिला पंचायत सदस्य निधि से चबूतरा निर्माण के लिए करीब 50 हजार रुपए की राशि आई थी जिस पर काम न करते हुए पैसे निकाल लिए मामले की खबर जैसे ही ग्रामीण व मीडिया को लगी तो मामले की पड़ताल करी जिसमें पता चला कि 50 हजार रुपए चबूतरा निर्माण राशि के लिए आय थे , जिस पर तत्कालीन सरपंच सचिव से बात की तो उस वक्त पैसा आना स्वीकार किया , बाद में राशि कम होने का हवाला देते हुए राशि जनपद में वापस जमा कर दी, अब पैसा वापस किया था या केवल मौखिक बयान देकर मामले को चलता कर दिया हो , गहन चिंतन का विषय है, ।।
विशेष खबर के अंक में पाठकों को यह भी ज्ञात करा दे कि, पूर्व की ग्राम पंचायत रन्नौद में राम भरोसा शर्मा के खेत से ग्राम तिजारपुर लोहटा की ओर रोड के लिए करीब 14 लाख रुपए राशि स्वीकृत हुई थी, पंचायत दर्पण के पोर्टल पर यह बात सो हो रही है, अब ऐसे में रोड डाली नहीं गई थी 14 लाख रुपए की राशि का क्या बंदरबाट हुआ जांच का अहम विषय है ऐसे ही अनेको काम है अगर निष्पक्ष जांच हुई तो काली परते खुलेगी सहायक सचिव अमान सिंह जाटव की, ।
अब देखना यह होगा कि इतना सारा इनपुट जिम्मेदार अधिकारियों के सामने आने के बाद क्या कुछ एक्शन में आते हैं जिम्मेदार या फिर अपनी जेब गर्म करके मामले पर पर्दा डालने का काम किया जाएगा ,देखना दिलचस्व होगा,।।
बॉक्स -।। इन ग्रामीणों ने कोलारस विधायक महेंद्र राम सिंह यादव व मीडिया के समक्ष रखा अपना पक्ष,
पीएम आवास में इन हितग्राहियों से लिए पैसे, दयाराम आदिवासी पुत्र पहलवान सिंह आदिवासी,निवासी विजयपुरा ,रघुराज आदिवासी पुत्र तोरण आदिवासी निवासी विजयपुरा , गजरू आदिवासी पुत्र मन्नू आदिवासी निवासी विजयपुरा, राजवीर आदिवासी पुत्र रंजू आदिवासी,निवासी विजयपुरा, रामवले आदिवासी पुत्र खेमा आदिवासी निवासी विजयपुरा , बृजेश आदिवासी पुत्र देवीलाल आदिवासी निवासी विजयपुरा, रामदास आदिवासी पुत्र कल्लू आदिवासी निवासी विजयपुरा , रमेश आदिवासी पुत्र उमरऊआ आदिवासी निवासी विजयपुरा ,शिशुपाल आदिवासी पुत्र परमाल आदिवासी निवासी विजयपुरा,।।
जनपद सीईओ बदरवास को फोन किया उन्होंने रिसीव नहीं किया , वही सहायक सचिव अमान सिंह जाटव को करीब चार बार कॉल किया उनका भी फोन नहीं उठा, मतलब साफ है कि पैसे लिए हो।।


कोई टिप्पणी नहीं