जिन नलकूपों ,को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया, उन में मोटर डाल कर लगाएंगे हेडपंप, सीईओ.....।।
पॉइंट नम्बर 1 -।। गांव में सूखा जैसे हालत निर्मित की खबर प्रकाशन के बाद जिम्मेदार महकमा आया था हरकत में।।
पॉइंट नम्बर 2।। अग्निचक्र डॉट इन न्यूज की खबर पर लगी मुहर, गांव के लोगो सहित दर्जनों मवेशियों को मिलेगा शुद्ध पानी,।।
पॉइंट नम्बर 3 -।। गांव में शासकीय नलकूप मुक्त, वाटर लेवल आते ही हेडपंप लगा कर दबंगों के मंसूबों पर फिरेगा पानी,।।
पॉइंट नम्बर 4 - ।।कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश में , जिम्मेदार हुए सक्रिय, जिले भर में पानी की किल्लत से नहीं झूझने देंगे आम जन को - बोले कलेक्टर अर्पित वर्मा।।
पॉइंट नम्बर 5 -।। हालांकि साल से बंद पड़ी पानी की टंकी पर जिम्मेदारों का नहीं हुआ ध्यान आकर्षित, वहां भी निरीक्षण करने की अति आवश्यकता है।।
फॉलोअप न्यूज..??
फरहान काजी रन्नौद - शिवपुरी।। जिले के जनपद पंचायत बदरवास के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत विजयपुरा के सूखा राजापुर में सूखा जैसे हालत की खबर ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज कर दी थी , जिसको लेकर अग्निचक्र डॉट इन न्यूज के अंक में ख़बर को प्रमुखता से दिखाया गया था, जिस पर से जिला पंचायत सीईओ ने बिना देरी करे टीम गठित की जिसके बाद मौके पर शासन प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जन चौपाल लगा कर गांव के लोगो की समस्या सुनी,।।
बॉक्स -।। ग्रामीणों ने कहा कि सूखा राजापुर गांव में सूखा जैसे हालत निर्मित होने लगे , गांव वालों की बात सुनते हुए , जनपद सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर व अन्य अधिकारी चौपाल से हट कर जायजा लेने गांव के उस हिस्से में पहुंचे जहां गांव के ही दबंगों ने गांव में सूखा जैसे हालत निर्मित किए थे, गांव के लोगो ने शासकीय नलकूप पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था जिसे अग्निचक्र डॉट इन न्यूज से फरहान काजी ने जनता की खबर को प्रमुखता से दिखाया गया था जिसके बाद एक्शन लिया गया है शासन प्रशासन की टीम ने,।।
बता दे कि अग्निचक्र डॉट इन न्यूज की खबर पर लगी मुहर नलकूप का जायजा लिया तो ख़बर सत्य पाई गई जिस पर से जनपद सीईओ ने तहसीलदार व पुलिस प्रशासन को आदेशित किया कि उन्हें तत्काल एक्शन में लिया जाय और नलकूपों को मुक्त कराया जाय, चंद मिनटों की कार्यवाही से आम जन व मवेशियों को राहत मिली तो वही दबंगों में खौफ का माहौल व्याप्त है , ।।
बता दे कि गांव के दबंग लोग किसी भी तरह शासकीय नलकूप को मुक्त नहीं होने दे रहे थे, जब पुलिस टीम आगे आई तो ग्रामीणों व दबंगों को लगा कि अब तो निश्चित ही रूप से कार्यवाही तय है, ऐसी स्थिति में नलकूप पर कब्जा किए दबंग गांव से नो दो ग्यारह हो लिए फिर क्या था प्रशासन ने शांति के साथ नलकूप को मुक्त करा कर गांव के लोगो को पानी मुहैया कराया गया, जिस पर गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है, साथ ही गांव के लोगो ने अग्निचक्र डॉट इन न्यूज टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया है अग्निचक्र डॉट इन न्यूज खबर को प्रमुखता से न प्रकाशन नहीं करता तो शायद इस गर्मी ग्रामीण व मवेशियों को पानी मिलना मुश्किल था लेकिन मुश्किल काम को आसान किया मीडिया टीम ने,।।।।
इनका कहना है ऑफिसर सिंह गुर्जर जनपद सीईओ बदरवास,। हमने मीडिया की खबर प्रकाशन होते ही एवं जिला पंचायत सीईओ के निर्देश मिलते ही विजयपुरा गांव के सूखा राजापुर पहुंचे जहां जन चौपाल लगा कर आम जन की पानी की समस्या की सुनवाई करी, साथ ही जिन नलकूपों पर गांव के दबंगों का कब्जा था उसे मुक्त करा कर आम जन को पानी मुहैया कराया गया, आने वाले दिनों में ,वाटर लेवल आते ही हेडपंप लगा कर दबंगों के मंसूबों पर पानी फिरेंगे,।।


कोई टिप्पणी नहीं