गुरैया पंचायत के हुरि में तेंदुआ ने मचाया आतंक, गांव में एक गंभीर घायल , तीन को भागदौड़ में मामूली चोट,।।
फरहान काजी रन्नौद ।। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के गुरैया पंचायत के हुरि में,मंगलवार देर रात्रि उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक खूंखार तेंदुआ ने गांव में दस्तक दी जिसके बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया इसी बीच तेंदुआ ने करीब चार लोगों को अपनी चेपट में ले लिया जिसके बाद गांव के एक युवक को लहूलुहान कर दिया गांव के लोगो ने बमुश्किल जैसे तैसे हालत पर काबू पाकर तेदुंआ को भगा दिया जिससे कई ओर लोगो की जान बच गई घायलों को इलाज के लिए पिछोर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां गंभीर घायल का उपचार जारी है, ।।
जानकारी के अनुसार - लालराम आदिवासी पुत्र कल्याण आदिवासी उम्र 32 निवासी हुरि टपरियन आदिवासी बस्ती देर रात्रि सोच के लिए घर के बाहर गया था झाड़ियों में छुपे खूंखार तेंदुआ ने हमला कर दिया यह घटना मंगलवार देर रात्रि की है एक तेदुंआ ने जमकर उत्पाद मचाया है, गांव में तेंदुआ की आहट से गांव में गरीब मजदूर लोगों की सांसे थम गई, बात दे कि खूंखार तेंदुआ ने गांव में चार लोगों को अपना चिकार बनाया है, जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया गांव के लोगो ने वन विभाग से मदद की गुहार लगाई है, ।।
बता दे कि जैसे ही ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुआ की आहट की खबर मिली दल बल के साथ वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल शुरू कर दी कि क्या बकाई में तेंदुआ ने गांव में आतंक मचाया या कोई अन्य जनवर था जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है इधर घायल लालाराम को पिछोर से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उपचार जारी है, ।।
ग्रामीणों का कहना है अगर बकाई में तेंदुआ आया था गांव में तो सख्ती के साथ गांव जंगल में सर्चिंग करना चाहिए जिससे आगे किसी को नुकसान न पहुंचे , घायलों के ठीक होने पर बयान लिए जाएंगे जिसके बाद घटना क्या थी उसका खुलसा हो सकेगा,।।


कोई टिप्पणी नहीं