pub-7443694812611045 महाविद्यालय में एन.सी.सी. (NCC) शुरू कराने के लिए प्राचार्य प्रतिबद्ध - छात्र-छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन।। - Agnichakra

महाविद्यालय में एन.सी.सी. (NCC) शुरू कराने के लिए प्राचार्य प्रतिबद्ध - छात्र-छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन।।

 




रन्नौद :-  जिले के महाविद्यालय में रन्नौद छात्र-छात्राओं द्वारा कॉलेज में एन.सी.सी. (NCC) बटालियन/प्लाटून कंपनी प्रारंभ करने हेतु प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा गया। छात्र-छात्राओं की इस मांग पर त्वरित और सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य ने इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।।




इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. कीर्ति सिंह कुशवाह ने बताया कि वे कमांडिंग ऑफिसर, एन.सी.सी. बटालियन संख्या 35 शिवपुरी (मध्य प्रदेश) को पत्र के माध्यम से इस विषय में पहले ही अवगत करा चुकी हैं।।




उन्होंने आगे कहा महाविद्यालय के विद्यार्थियों में एन.सी.सी. के प्रति बढ़ती जागरूकता एवं रुचि को ध्यान में रखते हुए इसे जल्द से जल्द शुरू करने हेतु पूर्व में ही आवेदन किया जा चुका है। मैं आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में महाविद्यालय में एन.सी.सी. कोर्स प्रारंभ कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हूँ।महाविद्यालय प्रशासन के इस सकारात्मक रुख और अग्रिम प्रयासों की जानकारी मिलने के बाद छात्र-छात्राओं में अत्यंत हर्ष और उत्साह का माहौल है।।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.