pub-7443694812611045 MP के एक मकान में खौफनाक धमाका, मकान जमीदोंज, नन्नी सी मासूम की मौत कलेक्टर एसपी मौके पर पहुंचे, जांच में जुटे अधिकारी,।। - Agnichakra

MP के एक मकान में खौफनाक धमाका, मकान जमीदोंज, नन्नी सी मासूम की मौत कलेक्टर एसपी मौके पर पहुंचे, जांच में जुटे अधिकारी,।।



शिवपुरी - खनियाधाना विकासखंड के ग्राम गूडर में आज सुबह सिलेंडर में आग लगने की जानकारी मिलने पर पिछोर विधायक प्रीतम लोधी कलेक्टर अर्पित वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।।




बता दे कि घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर वर्मा ने घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने हेतु तत्काल मेडिकल कॉलेज शिवपुरी भेजने के निर्देश दिए तथा स्वयं भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए।।



घटना में कुल 5 लोग दर्दनाक हादसे का शिकार हुए हैं जिनमें एक 4 वर्षीय बालिका जानवी प्रजापति की मौके पर मौत हो गई। जबकि परिवार के 4 सदस्य गंभीर घायल है।सभी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज शिवपुरी पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उन्हें बेहतर उपचार हेतु ग्वालियर रेफर किया गया।।



 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.