शॉट सर्किट से हेयर सैलून की दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी।।
पॉइंट नम्बर 1 -।। 6 सो रुपए नगद, कूलर सहित अन्य सामग्री राख,।।
पॉइंट नम्बर 2 -।। पीड़ित सुनील सेन ने , रन्नौद पुलिस में आवेदन देकर मदद की लगाई गुहार,।
फरहान काजी रन्नौद - रन्नौद थाना अंतर्गत दीवान की बमौर में सोमवार मंगलवर की दरमियान रात्रि में अज्ञात कारणों से हेयर सैलून की दुकान में आग भड़क गई देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे समान को राख में तब्दील कर दिया पीड़ित दुकान संचालक को जब तक जानकारी लगी तब तक काफी देर हो चुकी थी हेयर सैलून की दुकान में रखा सामान जल कर खाक हो गया, आग किन कारणों से लगी है फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है पीड़ित सुनील सेन की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी, पीड़ित ने आग जनी घटना की रिपोर्ट रन्नौद थाने में दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है,।।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रन्नौद थाना के बमोर गांव में सुनील सेन की हेयर सैलून की दुकान में देर रात्रि आग लग गई जिससे पीड़ित सुनील को हजारों का नुकसान हुआ है, पीड़ित सुनील सेन ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि में प्रतिरोज की भांति सुबह दुकान खोलता हु और शाम को दुकान बंद करके घर चला जाता हु , देर रात्रि में खबर मिली कि मेरी दुकान में आग लग गई ओर सारा सामान जल कर खाक हो गया, ।।
आग जनि घटना में ऐसा प्रतीत होता है कि किसी व्यक्ति ने रंजिशन हेयर सैलून की दुकान में आग लगाई है, रन्नौद थाना प्रभारी राजीव दुबे ने गरीब पीड़ित की ओर देखते हुए घटना की पड़ताल में जुट गए हैं, देखना यह होगा कि आग अज्ञात कारणों से लगी है या किसी व्यक्ति ने चोरी छुपे हेयर सैलून की दुकान में आग लगा दी जिससे सुनील सेन की दुकान में रखे 6 सो रुपए नगद, कूलर सहित अन्य सामग्री जल कर खाक हुई है।।

कोई टिप्पणी नहीं