pub-7443694812611045 ट्रांसफार्मर से निकले अर्थ के तार की चपेट में, दुधारू भैंस की मौत, ।। - Agnichakra

ट्रांसफार्मर से निकले अर्थ के तार की चपेट में, दुधारू भैंस की मौत, ।।

 





पॉइंट नम्बर 1 -।। पशु पालक बृजभान सिंह यादव की भैंस, दो टाइम में करीब 10 लीटर दूध देती थी, करीब एक लाख पचास हजार का नुकसान,।।




रन्नौद - शिवपुरी ।। नगर रन्नौद के वार्ड क्रमांक 11 में पुलिस थाना के समीप विद्युत ट्रांसफार्मर से निकले अर्थ के तार की चपेट में आने से दुधारू भैंस की मौत हो गई है, पशु पालक ने लगाई मदद की गुहार,भैंस के मालिक ने बताया कि हमारी भैंस रोज की तरह टगर से चर कर घर वापस आ रही थी तभी भैंस थाने के पीछे विद्युत ट्रांसफार्मर से गुजरी अर्थ के तार से टकरा गई जिससे भैंस बुरी तरह झुलस गई,रास्ते चलते राहगीर कुछ कर पाते तब तक भैंस दम तोड़ दिया था, ।।




जानकारी के अनुसार , ।। मंगलवार शाम 5 बजे उस समय पशु पालक को गहरा सदमा पहुंचा जब पशु पालक की दुधारू भैंस टगर में से चर कर घर की ओर आ रही थी तभी रन्नौद थाने के समीप विद्युत ट्रांसफार्मर के अर्थ के तार से टकरा गई जिससे दर्दनाक घटना घटित हुई है,उक्त घटना में पशु पालक बृजभान सिंह यादव को करीब 1 लाख 50 हजार मूल्य लागत की पशु की हानि पहुंची है, ।।



बता दे कि बृजभान सिंह यादव ने रन्नौद पुलिस को आवेदन देते हुए बिजली विभाग व पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है पीड़ित ने बताया कि हमारी भैंस दो टाइम का 10 लीटर दूध देती थी हमारी भैंस करंट लगने से खत्म हो गई कौन लेगा इसकी जिम्मेदारी, ।।



यहां बताना अतिशयोक्ति होगा कि, वह दुधारू भैंस करंट से खत्म हुई है उसको पशु पालक अपने बच्चे की तरह ख्याल रखता था, भैंस की घटना ने पशु पालक को गहरा दुःख पहुंचाया है,।।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.