हजरत इमाम हुसैन व हजरत हसन हुसैन की याद में निकले तजिए, आकर्षण का केंद्र बने रहे ताजिया बर्राख,।।
मोहम्मद साहब के नवासो, की याद में रन्नौद में निकले मोहर्रम के ताजिया,।।
रन्नौद :- हर वर्ष की भांति इस बर्ष भी रन्नौद नगर में मोहर्रम के त्यौहार की धूम मची हुई है, ताजियेदारों ने एक से बढ़ कर एक ताजिया बर्राख बनाई जो कि आकर्षण का केंद्र बनी रही बता दे कि मोहर्रम का चांद दिखने के बाद से नगर में ताजिया बनाए जाने का सिलसिला शुरू हुआ था,आज मोहर्रम के 10 वीं चांद के दिन रन्नौद नगर के तमाम ताजिया अपने अपने स्थान से उठ कर अखाड़ा मैदान पहुंचे जहां लंगर वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ।।
बता दे कि मातमी धुनों के बीच निकला ताजियों का जुलूस,जगह जगह बटा लंगर, हिन्दू मुस्लिम की दिखी एकता
रन्नौद में हर्ष से उल्लास हजरत इमाम हुसैन व हजरत हसन हुसैन की याद में निकले ताजिया,।।
जानकारी के अनुसार।। रन्नौद नगर में आज हजरत इमाम हुसैन व हजरत हसन हुसैन की याद में ताजिया निकाले गए, आपको बता दे कि मोहर्रम के ताजिया गुरुवार ,शुक्रवार दरमियानी की रात को नगर में मातमी धुनों के बीच ताजियों का जुलूस के रूप में शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया।
बता दे कि ताजियों का ये जुलूस देर रात सात चबूतरा के स्थित इमाम बाड़ा से एकाएक ताजिया उठे, नगर के लक्ष्मी गंज जुलुस पहुंचा जहां पीर जी बब्बा का ताजिया बुर्राख को उठाते हुए, गुलखन का ताजिया उठाया इसी क्रम में, हुसैना चाचा का ताजिया उठाते हुए नगर के तमाम ताजिया उठाए नगर के तय रुड से होकर सुबह ताजिया का जुलूस अपने अपने मुकाम पर पहुंचा जिसके बाद ताजिया दारो ने आराम फरमाया,।।
बता दे कि शुक्रवार शाम 4 बजे से नगर के सभी ताजिया अखाड़ा मैदान पहुंचे, जहा इमाम हुसैन व हसन हुसैन की याद में नारे लगाए, हिन्दू मुस्लिम एकता और अखंडता की तस्वीर भी देखी गई, हिन्दू मुस्लिम भाइयों ने मोहर्रम के ताजिया में भाग लिया वहीं, अखाड़ा समिति में पहुंच कर हिन्दू युवकों ने एकता का परिचय दिया
पाठकों को बता दे कि , अखाड़ा मैदान से लौटे ताजिया दारो ने अपने अपने ताजिया मुकाम पर रखे जो कि अल सुबह 5 बजे ताजिया विसर्जित किए गए,।।


कोई टिप्पणी नहीं