दो घंटे से मृतक का शव रोड पर, न रन्नौद पुलिस पहुंची न एम्बुलेंस,।।
पॉइंट नम्बर 1 -।। रन्नौद पुलिस को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय रघुवंशी ने कई फोन किए लेकिन न थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे न रन्नौद पुलिस स्टाप,।।
पॉइंट नम्बर 2 -।। सुनवाई न होने की दिशा में धरने पर बैठे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष,आरोप लगाते हुए बताया कि थाना प्रभारी, एसडीएम ,तहसीलदार इन सबको खबर करी लेकिन कोई नहीं पहुंचा,।।
फरहान काजी रन्नौद।। रन्नौद थाना क्षेत्र के खरेह गांव निवासी जगदीश जोशी पुत्र भगवान लाल जोशी उम्र 55 साल निवासी खरेह अपनी बाइक से सजाई मार्ग से होते हुए खरेह आ रहे थे सामने से आ रहे एक टैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक टैक्टर चलाते हुए जोर की टक्कर मार दी जिससे जगदीश जोशी की मौके पर मौत हो गई राहगीरों ने मृतक के शव को रोड किनारे किया,सूचना मिलते ही गांव के एक दर्जन से अधिक लोग जुड़ गए काफी लोगों ने मृतक को अस्पताल भिजवाने का प्रयास करना चाहा लेकिन पुलिस केस होने के चलते किसी ने मृतक के शव को हॉस्पिटल नहीं पहुंचाया,रहगीरो की सूचना पर पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कहरी सिंह रघुवंशी ने आरोप लगाते हुए बताया कि रन्नौद पुलिस को कई बार कॉल किए परंतु एक घंटे का समय बीतने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची ।।
जानकारी के अनुसार,।। बुधवार शाम 4 बजे भाजपा नेता सुशील रघुवंशी खरेह वालो के पेट्रोल पंप के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें बाइक सवार जगदीश जोशी की मौके पर मौत होना बताया गया है,रास्ते चलते राहगीर ने बताया कि खरेह बस स्टैंड की ओर से आ रहे टैक्टर चालक ने अपना वाहन लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे जगदीश घायल होकर रोड पर गिर गया रास्ते चलते राहगीर कुछ कर पाते तब तक 55 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।।
बता दे कि टैक्टर चालक ठाटी गांव का निवासी है वही रन्नौद थाना प्रभारी राजीव दुबे का कहना है कि मामला जांच में लिया जा रहा है कि घटना किस वाहन से हुई है, हमारी टीम घटना स्थल रवाना हो गई है जांच के उपरांत कुछ कहा जा सकता है,।।
मौके पर पहुंच रन्नौद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है वही मृतक शव को पीएम हेतु बदरवास भेजा गया परिवार में शोक की लहर,।।
इनका कहना है, विजय कहरी सिंह रघुवंशी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रन्नौद,।। रन्नौद पुलिस की बड़ी लापरवाही सड़क हादसे का शिकार हुए जगदीश जोशी के शव दो घंटे तक सड़क पर पड़ा रहने दिया, मृतक को न्याय दिलाने हम रोड पर धरना पर बैठ गए अब देखते हैं रन्नौद पुलिस कब तक मृतक के शव को रोड पर पड़े रहने देंगी,।।
इनका कहना है, राजीव दुबे थाना प्रभारी रन्नौद, खरेह में स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया किस वाहन से हादसा हुआ है जांच की जा रही है, पुलिस टीम रवाना हो गई घटना स्थल, कांग्रेस अध्यक्ष बोल रहे हैं एक घंटा हो गया यह बात गलत है।।


कोई टिप्पणी नहीं