लाइट जाते ही टेलीकॉम लाइन के सर्वर क्यों हो जाते हैं बंद, जांच का अहम विषय,।।
फरहान काजी रन्नौद @ ।। रन्नौद सहित आधा दर्जन गांव में समय समय पर लाइट जाते ही सर्वर गुल हो जाते हैं या यूं कहे कि लाइट होते हुए भी सर्वर बीक हो जाते हैं इस गम्भीर विषय पर आज तक किसी भी जिम्मेदार का ध्यान आकर्षित नहीं हुआ है जिसके चलते परेशानी हर रोज बढ़ रही है बता दे कि पिछले एक हफ्ते से इन दिनों एयरटेल कंपनी की सर्विस बेहद खस्ता हाल में है जिससे उपभोक्ताओं को भारी समस्या का समाना करना पड़ रहा है अब ए दिक्कत कहा ओर कैसे आ रही है इसकी सख्ती से जांच होना चाहिए जिससे आम जन जो समय समय पर इंटरनेट पर कुछ काम करता है ज्यादा सर्वर लोड से दिक्कत न हो,।।
ऐसा नहीं है कि एयरटेल कंपनी के जिम्मेदारों को खबर न हो खबर होने के बाबजूद भी उपभोक्ताओं की फिक्र नहीं है इसी का नतीजा है कि पिछले हफ्ते से समय समय पर सर्वर बीक हो रहा है जिससे एमपी ऑनलाइन की दुकान वालो का काम भी प्रभावित हो रहा है वही शासकीय व अर्धसकीय कार्यालय में नेट का सर्वर न मिलने की वजह शासन प्रशासन के जिम्मेदारों को भी काफी समस्या से जूझना पड़ रहा है।।
पाठकों ज्ञात करा दे कि कुछ खुफिया तंत्रों द्वारा मीडिया को यह जानकारी से भी अवगत कराया गया है कि आए दिन किसी न किसी टेलीकॉम कंपनी का सर्वर बीक हो जाता है उसकी एक ओर वजह भी हो सकती है जिस पर हर कंपनी के जिम्मेदार जान कर भी अंजान बने बैठे हैं वह जानकारी यह कि लाइट जाते ही टेलीकॉम कंपनी द्वारा जनरेटर की खास व्यवस्था की जाती है उसमें पर्याप्त डीजल भी रहता है उसके बाबजूद भी सर्वर का जाना कही न कही डीजल चोरी के संकेत हैं जांच हो तो अहम खुलासे हो सकते हैं ओर उपभोक्ताओं का शोषण होने से बच सकेगा अब उस दिलचस्व बात पर किसका ध्यान आकर्षित होता हैं देखना बकाई दिलचस्व होगा पूरा मामला,।।

कोई टिप्पणी नहीं