pub-7443694812611045 रन्नौद तहसील के अंचल भर में भारी बारिश ,किसानों के चेहरे खुशी से खिले,।। - Agnichakra

रन्नौद तहसील के अंचल भर में भारी बारिश ,किसानों के चेहरे खुशी से खिले,।।

 




खेत में दौड़ने लगे टैक्टर, शुरू हुई खेत में बुवाई ।।


फरहान काजी रन्नौद ।। 30 जून को मानसून सत्र लगने के बाद से अंचल भर में भारी बारिश शुरू हो गई है, झमाझम बारिश से किसानों के मुरझाए हुए चेहरे साफ तौर से खिले हुए दिख रहे हैं,।। बता दे कि किसानों ने खाद बीज खरीद कर बारिश की राह देख रहा था बारिश न होने के चलते किसानों के चेहरे पर मायूसी छाने लगी थी मंगलवार शाम को मौसम ने तेज अंगड़ाई ली और करीब दो घंटे जोर की बारिश हुई जिससे हजारों किसानों में खुशी की लहर दौर पड़ी,।।



यहां यह भी बता दे कि बुधवार दोपहर को मौसम खुलते ही दर्जनों किसानों ने अपने टैक्टर व अन्य मशीनरी लेकर खेतों पर पहुंचे जमीन में नमी देखते ही एकाएक किसानों ने फसल की बुवाई खेतों में कर दी बता दे कि अगले दिन गुरुवार दोपहर , 11: 30 मिनट पर फिर से मौसम ने जोर की अंगड़ाई ली और झामझम बारिश हुई करीब एक घंटा जोर की बारिश हुई जिससे खेत में फसल बो चुके किसानों ने ईश्वर का धन्यवाद ज्ञापित किया, ।।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.