pub-7443694812611045 रन्नौद संकुल के जर्जर स्कूल की छत भरभराकर गिरी: ग्रामीण बोले- दोपहर में हुआ हादसा, शिक्षक नहीं थे स्कूल।। - Agnichakra

रन्नौद संकुल के जर्जर स्कूल की छत भरभराकर गिरी: ग्रामीण बोले- दोपहर में हुआ हादसा, शिक्षक नहीं थे स्कूल।।

 



*छात्र छात्राओं की जान जोखिम में डाल रहे शिक्षा विभाग के जिम्मेदार,।।*


 संकुल के जर्जर स्कूल की छत भरभराकर गिरी.....!!


*ग्रामीण बोले- दोपहर में हुआ हादसा, शिक्षक नहीं थे स्कूल में ।।*

*अधिकारी बोले- रात में गिरी, जांच का अहम विषय ।।*


*बॉक्स :- पाठकों को ज्ञात करा दे कि, रन्नौद संकुल अंतर्गत अनेकों स्कूल भवन की बिल्डिंग जर्जर हालत में, जिम्मेदार नहीं जागे तो तेज बारिश में बड़ा हादसा होने से कोई रोक नहीं सकता,।।*


*बॉक्स :- देखना यह होगा कि कि शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित होता है या छात्रों को जान लेने के बाद गहरी नींद से जागेगा,।।*


*आगे मामला देखना दिलचस्व होगा,.....*



फरहान काजी रन्नौद।। जिले के जनपद पंचायत बदरवास की ग्राम पंचायत ईचौनिया के ग्राम चक्क मोहम्मदपुर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवन की छत शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे भरभराकर गिर गई गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल भवन में कोई मौजूद नहीं था जिससे बड़ा हादसा टल गया घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं जबकि अधिकारियों के बयान समय को लेकर अलग-अलग सामने आए हैं।।




ग्रामीणों का कहना है कि छत शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे गिरी उनका आरोप है कि उस समय विद्यालय में शिक्षक बच्चों को पढ़ाने नहीं आए थे यदि विद्यालय में नियमित रूप से कक्षाएं संचालित हो रही होतीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।।




वहीं विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य पूजा विजौले ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर स्थिति में था इसी कारण अप्रैल माह से माध्यमिक विद्यालय की कक्षाएं प्राथमिक विद्यालय के भवन में संचालित की जा रही थीं। उन्होंने बताया कि छत गिरने की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचीं और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी।।




हालांकि घटना के समय को लेकर अधिकारियों और स्थानीय लोगों के दावों में विरोधाभास सामने आया है। ग्रामीणों और प्रभारी प्राचार्य के अनुसार हादसा शुक्रवार दोपहर में हुआ, जबकि बीआरसी अंगद सिंह तोमर और डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार का कहना है कि छत रात के समय गिरी थी।।




डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वह जिला शिक्षा अधिकारी के साथ मौके के लिए रवाना हो गए थे। फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच की बात कह रहा है।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.