pub-7443694812611045 रन्नौद पुलिस की नाक के नीचे हर रोज, सिंध की अवैध बजरी का परिवहन, कार्यवाही से कतरा रहे थाना प्रभारी राजीव दुबे,बोले हमें तो आज तक अवैध रेत टैक्टर ट्राली नहीं मिले,।। - Agnichakra

रन्नौद पुलिस की नाक के नीचे हर रोज, सिंध की अवैध बजरी का परिवहन, कार्यवाही से कतरा रहे थाना प्रभारी राजीव दुबे,बोले हमें तो आज तक अवैध रेत टैक्टर ट्राली नहीं मिले,।।

 





पॉइंट नम्बर 1 -।। नगर में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को शासन प्रशासन का रत्ती बराबर खौफ नहीं, या यूं कहे जिम्मेदारों का अभयदान प्राप्त,।।



पॉइंट नम्बर 2 -।। नगर में बड़े पैमाने पर अवैध कोपरा, मिट्टी,लाल मुरम से भराव कार्य बदस्तूर जारी, जिम्मेदार से कोसों दूर कार्यवाही,।।



बॉक्स :-  रात तो छोड़ो माफियाओं के हौसले बुलंद ,दिन के उजाले में अवैध रेत नगर में परिवहन, जिम्मेदार कौन,।।



फरहान काजी रन्नौद।। रन्नौद थाना क्षेत्र के नगर में इन दिनों सिंध नदी की अवैध बजरी नगर में बेखौफ अंदाज में सप्लाई की जा रही है ऐसा नहीं है कि रन्नौद पुलिस को इस अवैध कारोबार की खबर न हो खबर होगी भी तो कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थाना प्रभारी राजीव दुबे ,  ।।




बता दे कि इन दिनों सिंध नदी की काली बजरी के माफियाओं द्वारा आंख मिचौली का खेल बदस्तूर जारी है यह पाठकों को इस लिए ज्ञात करा रहे है कि माफियाओं द्वारा तिरपाल से बजरी को ढांक कर रन्नौद में बजरी की सप्लाई प्रदान कर रहे हैं,अब ऐसा करने से माफियाओं को ज्ञात होगा कि किसी की अवैध कारोबार पर नजर नहीं पड़ेगी, ।।



अब एक बड़ा सवाल यह पैदा होता है कि तिरपाल से ढांक कर पाने की सलाह रन्नौद पुलिस ने दी है या प्रशासन की आवाजाही व कार्रवाई से बचने यह उपाय का प्रयोग किया जा रहा है वह एक गंभीर विषय भी बनता जा रहा है अब ऐसे में अगर रन्नौद पुलिस अंकुश लगा कर कार्यवाही करेगी या नहीं वह देखना दिलचस्व होगा,अगर तिरपाल से बजरी ढंक कर आ रही इस पर कार्रवाई न करना यह सिद्ध होगा कि रन्नौद पुलिस के खुले संरक्षण प्राप्त के साथ अवैध बजरी नगर में सप्लाई की जा रही है।।






इनका कहना है, राजीव दुबे थाना प्रभारी रन्नौद, हमें तो आज तक नगर में अवैध रेत बजरी के टैक्टर ट्राली नहीं दिखे दिखेंगे तो कार्यवाही करेंगे,वैसे माइनिंग विभाग क्यों कार्यवाही नहीं कर रहा है उनको कार्रवाई करना चाहिए,।।


फोटो फाइल - अवैध सिंध की बजरी से भरी टैक्टर ट्राली जिस पर माफिया द्वारा तिरपाल डाल कर आंख मिचौली का खेल।।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.