pub-7443694812611045 महाविद्यालय रन्नौद में नशा मुक्ति अभियान के तहत राष्ट्रव्यापी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित।। - Agnichakra

महाविद्यालय रन्नौद में नशा मुक्ति अभियान के तहत राष्ट्रव्यापी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित।।

 




नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित।।


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी का लाइव प्रसारण सुनते छात्र छात्रा।।




फरहान काजी रन्नौद।। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नगर रन्नौद में स्थित शासकीय महाविद्यालय रन्नौद में एक विशेष राष्ट्रव्यापी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के दिशा-निर्देश अनुसार राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में संपन्न हुआ।




बता दे कि इस आयोजन के मुख्य आकर्षण के रूप में माननीय प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रव्यापी संबोधन का सीधा प्रसारण महाविद्यालय परिसर में प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्र-छात्राओं, एन.एस.एस. स्वयंसेवकों,सहायक प्राध्यापकों एवं स्थानीय नागरिकों कों दिखाया किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, एन.एस.एस. स्वयंसेवकों, सहायक प्राध्यापकों एवं स्थानीय नागरिकों ने गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।।




इस महत्वपूर्ण पहल का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के घातक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु संकल्पित करना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में जन-जागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न शैक्षणिक सामग्री एवं पोस्टर भी प्रदर्शित किए गए।



महाविद्यालय के प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की संयोजक डॉ. कीर्ति सिंह कुशवाह ने बताया कि इस अभियान की सफलता के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सदस्य एवं वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक श्री रामेन्द्र सिंह परिहार तथा सहायक प्राध्यापक सुश्री शिल्पा लोधी राजपूत का विशेष सहयोग रहा।




कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.