pub-7443694812611045 हर्ष उल्लास से पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का ईद मिलादुन्नबी यौमे पैदाइश,मनाया गया,।। - Agnichakra

हर्ष उल्लास से पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का ईद मिलादुन्नबी यौमे पैदाइश,मनाया गया,।।

 




हिंदू मुस्लिम एकता की दिखी मिशाल , पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश केवट छोटे भैया ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया,।।


मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश भक्ति के संदेश देते हुए देश भक्ति गीत बजे डीजे में, जिससे नगर में शानदार मेसेज पहुंचा।।


फरहान काजी रन्नौद।। जिले के नगर रन्नौद में आज बुधवार  सुबह हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मोहम्मदी जुलूस एवं रैली निकाल कर ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया ,।।




जानकारी के मुताबिक :-  रविउल अव्वल 12 वफात के मौके पर मोहम्मद साहब के चाहने वाले मोहब्बत ओर भाईचारे का पैगाम देते हुए साथ ही यौमे पैदाइश बड़े ही धूम धाम से मनाते चले आ रहे है, बता दे कि बुधवार सुबह से ही नगर में ईद मिलादुन्नबी की धूम देखने को मिलने लगी थी जिसके बाद तमाम मुस्लिम समुदाय के लोग रन्नौद नगर के वार्ड क्रमांक 11 व 12 में स्थित हजरत हाजी वली साहब एवं हजरत शेख साहब के पवित्र स्थान पर पहुंचे जहां दरूद भेज कर फतेहा पड़ी गई,।।



बता दे कि मोहम्मदी जुलूस का आगाज किया इसी के साथ जुलूस दरगाह शरीफ से होते हुए बस स्टैंड पहुंचे जहां जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया आशिके रसूल नारा लगाते हुए आगे बढ़े फिर जुलूस पाल मोहल्ला पहुंचा जहां अमजद खान द्वारा जुलूस में शामिल सभी लोगों एवं प्रशासन का स्वागत किया गया सात चबूतरा से होते हुए शेख मोहल्ला में पहुंचे जहां अब्दुल वारी के नेतृत्व में कस्टड खीर का वितरण किया गया,ऐसे ही ऐसे जुलूस आगे बढ़ता गया ओर स्वागत की झड़ी लगती गई,।।



मोहम्मदी जुलूस चंदेरी मोहल्ले में पहुंचा जहां छोटे छोटे बच्चों ने बिस्किट पानी देकर स्वागत किया गया जो कि चर्चा का अहम विषय रहा पिछोर मार्ग पर ग्रामीण बैंक के समीप रोशन कुरैशी द्वारा जुलूस में शामिल सभी लोगों को बादाम सेक एवं आइस्क्रीम का वितरण किया जिसके बाद जुलूस बस स्टैंड पर स्थित पूर्व सरपंच नाथू राम केवट के निवास पर पहुंचा जहां उनके पुत्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश केवट द्वारा मुस्लिम समुदाय के लोगों का जोशीले अंदाज में स्वागत किया गया अंत में जुलूस का समापन बस पर स्थित रजा जमा मस्जिद पर हुआ जिसके बाद मुस्लिम कमेटी द्वारा शासन प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया ओर उन्हें माला पहना कर शॉल भेंट कर दिली मुबारकबाद देकर स्वागत किया गया।।




कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.