घटना -: स्ट्रीट लाइट लगाने पहुंचे नपा कर्मचारी से मारपीट - शासकीय वाहन का शीशा तोड़ा , केस दर्ज,।।
रन्नौद - शिवपुरी।। जिले की नगर परिषद रन्नौद के वार्ड क्रमांक 1 नेगमा - गिल्टोरा में स्ट्रीट लाइट लगाने पहुंचे नगर परिषद के अस्थाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है फरियादी ने गाली गलौज का विरोध किया जब इतने से आरोपी का मन नहीं भरा तो मारपीट पर उतारू हो गया जिसकी शिकायत फरियादी ने रन्नौद पुलिस से की मामले की पड़ताल करते हुए रन्नौद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।
जानकारी के अनुसार :- नगर परिषद का अस्थाई कर्मचारी नीरज जोशी स्काई लिफ्ट लेकर गिल्टोरा गांव में खंभे पर स्ट्रीट लाइट बदलने गया था। तभी गांव के ही रहने वाले दिक्कपाल जाट ने स्ट्रीट लाइट लगाने का विरोध करना शुरू कर दिया जिसके बाद नीरज के साथ आरोपी ने गाली गलौज कर महज मन संतुष्ट नहीं हुआ तो मारपीट कर दी फरियादी ने रन्नौद पुलिस को शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि में आज दिनांक को नगर परिषद रन्नौद के वार्ड क्रमांक 1 में गया था जहां मुझे खराब लाइट बदलना थी जब में नेगमा - गिल्टोरा में लाइट लगा रहा था नगर के ही दिक्कपाल जाट लाइट लगाने का विरोध किया उससे भी मन नहीं भरा तो गाली गलौज करने लगा जिसके बाद मारपीट कर दी रन्नौद पुलिस की ओर से केस दर्ज किया गया।।

कोई टिप्पणी नहीं