pub-7443694812611045 लायसेंसी शराब दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय पेश किया जहां से जेल की कार्यवाही की गई,।। - Agnichakra

लायसेंसी शराब दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय पेश किया जहां से जेल की कार्यवाही की गई,।।

 




रन्नौद - शिवपुरी ।। कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र के कुटवारा गांव की लायसेंसी शराब दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने के मामले में इंदार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जहां आरोपियों को न्यायालय पेश किया जहां से जेल भेजने कि कार्यवाही को अंजाम दिया है।।




जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर की दरमियानी रात शराब दुकान में करीब 20 अज्ञात महिला-पुरुषों द्वारा तोड़फोड़ की गई। सेल्समैन वल्लू शिवहरे की शिकायत पर थाना इंदार में अपराध क्रमांक 157/26 के तहत धारा 324(5), 333, 296(2), 191(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।



बता दे कि गिरफ्तार आरोपियों में जराम पुत्र मिढ़ू आदिवासी, सिंधू पुत्र भोगीराम आदिवासी, नवल पुत्र रामदयाल आदिवासी, कृष्णमान उर्फ टट्टे पुत्र लल्लन सिंह लोधी, लल्लीराम पुत्र दौलत सिंह लोधी, राधाकिशन पुत्र विक्रम सिंह लोधी, बादाम सिंह पुत्र गणेशराम लोधी, लोकेंद्र पुत्र नवल सिंह लोधी, सोनू पुत्र लल्लू आदिवासी, बंटी पुत्र गजेंद्र आदिवासी, लक्ष्मण पुत्र गंगाराम आदिवासी, हुकुमबाई पत्नी प्रकाश आदिवासी एवं पार्वतीबाई पत्नी बुंदेल सिंह आदिवासी शामिल हैं।।



पुलिस ने सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कोलारस में पेश किया, जहां से उन्हें जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया।कार्रवाई में थाना इंदार पुलिस टीम, थाना कोलारस पुलिस टीम एवं पुलिस लाइन शिवपुरी के बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.