pub-7443694812611045 रन्नौद में गूंजा गणपति बप्पा मोरया,अगले बरस तू जल्दी आना,।। - Agnichakra

रन्नौद में गूंजा गणपति बप्पा मोरया,अगले बरस तू जल्दी आना,।।

 




डीजे बाजे के साथ भगवान गणेश जी की शोभायात्रा निकाली,  बप्पा के जय कारो के बीच विदाई ,।।


फरहान काजी रन्नौद ।।  दस दिन तक घर-घर में विराजे विघ्नहर्ता को विदा करने का वक्त आया तो पूरा रन्नौद भावुक हो गया। शुक्रवार की शाम रन्नौद नगर में गणेश विसर्जन का चल समारोह धूमधाम और भक्ति के अनोखे संगम के साथ निकला। आगे-आगे डीजे पर भक्ति भजन, पीछे-पीछे बप्पा का रथ और पूरा बाजार जयकारों से गूंज गया। नगर में गणेशोत्सव का समापन इस बार यादगार बन गया। विसर्जन शोभायात्रा का शुभारंभ सदर बाजार वार्ड क्रमांक 7 से हुआ। जैसे ही गणपति बप्पा की प्रतिमा ट्रक पर सवार होकर बाहर आई, भक्तों ने फूलों की बारिश कर दी। यात्रा खटीक मोहल्ले से होते हुए जैसे ही आगे बढ़ी,।।



भीड़ दोगुनी होती चली गई। छोटे-छोटे बच्चे हाथों में झंडे लिए, युवा डीजे की धुन पर नाचते हुए और बुजुर्ग दोनों हाथ जोड़े बप्पा को विदा कर रहे थे। पूरी यात्रा सीता सागर मंदिर मार्ग होते हुए विसर्जन स्थल तालाब पर पहुंची। रास्ते भर गणपति बप्पा मोरया,और "एक-दो-तीन-चार,गणपति की जय जयकार के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा तालाब पर पहुंचते ही माहौल भावुक हो गया। एक-एक कर गणेश प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन शुरू हुआ। भक्तों ने नम आंखों से बप्पा को विदा किया और अगले बरस जल्दी आने की कामना की। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।।






कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.