pub-7443694812611045 रात्रि में रन्नौद - माडा घाटी पर वारदात को अंजाम देने,बिछाए थे पत्थर व तार का जाल, दो गंभीर घायल,।। - Agnichakra

रात्रि में रन्नौद - माडा घाटी पर वारदात को अंजाम देने,बिछाए थे पत्थर व तार का जाल, दो गंभीर घायल,।।

 




पॉइंट नम्बर 1 -।। एक घायल को ग्वालियर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया,।।


पॉइंट नम्बर 2 -।। गंभीर घायल दिग्गी राजा परमार, पारदी गैंग के बिछाए हुए जाल में फंसे गले में आए 14 टांके।।



पॉइंट नम्बर 3 -।। उक्त घटना में प्रतिपाल सिंह परमार के मुंह में पांच जगह फैक्चर होने की भी खबर प्राप्त हुई है।।



पॉइंट नम्बर 4 -।। रन्नौद की माड़ा घाटी पर लूट की मंशा से बिछाया गया था जाल।।


पॉइंट नम्बर 5-।। पारदी गैंग द्वारा रोड पर बिछाए तारों में उलझ कर पिता-पुत्र गंभीर घायल।।


फरहान काजी रन्नौद।। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के माडा घाटी पर स्थित पारदी गैंग ने मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात्रि में बीच रोड पर पत्थर व तार का जाल लगा कर बड़ी वारदात के अंजाम में थे बदमाश पारदी गैंग के उक्त मूमेंट की रन्नौद थाना पुलिस को खबर मिली तो पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल बिना देरी किए बगैर पारदी गैंग को पकड़ने पहुंच गए हालांकि रात्रि का अंधेरे का फायदा उठाते हुए बदमाश भाग गए।।




बता दे कि जिसको लेकर अग्निचक्र न्यूज के अंक में खबर प्रकाशन की गई थी जिसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि मंगलवार बुधवार शाम दरमियानी रात्रि जिस गैंग के बदमाशों ने रेकी की गई थी उस में दो लोग हादसे का शिकार हो हुए हैं जिन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जिसके बाद एक युवक को मेडिकल कॉलेज भेजा गया वही दूसरे को शिवपुरी से ग्वालियर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है खबर यह है कि ग्वालियर में भर्ती युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है पुलिस भी अब तक मामले की जांच में जुट गई होगी ओर पारदी गैंग की तलाश मे होगी,।।



जानकारी के अनुसार :- रन्नौद - माडा घाटी पर पारदी गैंग की खबर मिली थी जिसको लेकर अग्निचक्र न्यूज डॉट इन ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशन किया था फिर अगले ही दिन खबर के बॉक्स में सतीश यादव नामक युवक ने बताया कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया था जिसके चलते हमारे गांव के चौहान परिवार के दामाद व समधी पारदी के गिरोह के बिछाए हुए जाल में फंस गए जिसके चलते एक शिवपुरी वही दूसरे को ग्वालियर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है खबर लिखे जाने तक आगे की प्रतिक्रिया प्राप्त होना शेष है,।।





पाठकों को ज्ञात करा दे कि गुना के पारदी गैंग की रन्नौद थाना क्षेत्र में दस्तक की खबर प्रकाश में आई थी जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी, बता दे कि गनीमत यह रही कि पारदी गैंग के सदस्यों ने रन्नौद क्षेत्र में चोरी व लूट की वारदात को अंजाम नहीं दिया है लेकिन कोलारस नगर सहित अन्य जगह चोरी होना बड़ा सवाल पैदा करता है , एक सवाल यह भी उठता है कि कोलारस में हुई चोरी में पारदी गैंग का हाथ है या नहीं प्रशासन कब तक खुलसा करेगी वह देखना दिलचस्व होगा।।




इनका कहना है, कुलदीप चौहान निवासी बमौर - दिग्गी राजा का साला, हमारे जीजा जी व उनके पिता ढोल ग्यारस के कार्यक्रम में शामिल होने चिन्नोदी गांव से बमौर गांव में आ रहे थे, माडा घाटी पर पहुंचे तो वहां रोड पर पत्थर बिछे थे साथ ही तार का जाल बिछा था जिसके चलते हादसे का शिकार हो गए जीजा के गले में 14 टांके आए हैं वहीं उनके पिता के मुंह में पांच जगह से फैक्चर हुआ है,।।





कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.