pub-7443694812611045 नगर परिषद कार्यालय में निकला विशाल 10 फीट का सांप, रेक्यू कर जंगल में छोड़ा,।। - Agnichakra

नगर परिषद कार्यालय में निकला विशाल 10 फीट का सांप, रेक्यू कर जंगल में छोड़ा,।।




नपा कर्मचारी में दहशत का माहौल व्याप्त,।।




फरहान काजी रन्नौद।। जिले की नगर परिषद रन्नौद में रविवार सुबह 11 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब विशाल सांप निकल आया नपा कर्मचारी में भय का माहौल व्याप्त हुआ कुछ देर बाद सर्प मित्र फूल सिंह वर्मा रिटायर प्राचार्य को बुलाया गया उन्होंने काफी देर के बाद सांप को पकड़ा और जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।।





जानकारी के अनुसार :- रविवार सुबह 11 बजे की बात है जब नपा कर्मचारी कारण केवट नगर परिषद कार्यायल में कुछ जरूरी काम करने आया था तभी गेट खुलते ही विशाल सांप दिखाई दिया जो कि 10 फीट से अधिक लंबा सांप निकल आया जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया सांप इतना बड़ा था कि किसी एक ने हिम्मत नहीं जुटाई सांप को मारने की गनीमत यह रही कि उक्त सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया अन्यथा नपा कर्मचारियों में सर्प दंश का शिकार हो सकते थे।।



बता दे कि नपा कर्मचारी की सूचना पर पहुंच कर सर्प मित्र फूल सिंह वर्मा रिटायर प्राचार्य जिन्होंने सर्व प्रथम पहले सांप को डंडे की मदद से नपा कार्यायल से बाहर निकाला जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद पानी की कट्टी में बंद करके ले गए जिसको बाद में जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया जिसके बाद नपा कर्मचारियों ने राहत की सांस ली, सर्प मित्र फूल सिंह वर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया वही फूल सिंह वर्मा रिटायर प्राचार्य का कहना है कि कही भी सांप निकले कोई मारे न इनको भी जीने का अधिकार है वैसे देखा जाय तो अधिकतर सांप में ज़हर नहीं होता है जिनसे कोई नुकसान नहीं तो प्रयास करना चाहिए कि हम जैसे सर्प मित्र को बुला कर सुरक्षित सांप का रेक्यू करा कर जंगल में छुड़ाएं।।



बता दे कि नपा कर्मचारी कारण केवट रविवार को कुछ शासकीय काम के चलते नगर परिषद पहुंचना पड़ा जहां उन्होंने गेट खुलवाया जैसे ही कार्यायल में इंट्री करी एक विशाल सांप दिखाई दिया जिसके बाद सर्प मित्र को सूचना दी गई उन्होंने काफी समय के बाद सुरक्षित सांप का रेक्यू किया गया फिलहाल कोई जन हानि नहीं पहुंची है यह सुखद पहलू रहा,।।




 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.