अवैध रेत से भरा हाईवा डंपर जप्त, माइनिंग विभाग की कार्रवाई,।।
बॉक्स :- देर रात्रि हुई माइनिंग विभाग की कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।।
फरहान काजी रन्नौद।। जिले के रन्नौद नगर में शुक्रवार - शनिवार दरमियानी रात्रि में माइनिंग विभाग ने गश्त के दौरान चेकिंग लगाई तभी देर रात्रि पिछोर रोड की तरफ से आ रहे डंपर क्रमांक MP 04 WH 0187 जिसको रोक कर वैध कागजात देखे जिसमें चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिस पर से माइनिंग अधिकारी ने रेत भरे हाईवा डंपर को अवैध मानते हुए जप्त कर रन्नौद थाना परिसर में सुपुर्द में सौंप दिया गया अग्रिम कार्रवाई के लिए कलेक्टर अर्पित वर्मा को जांच सोपी,।।
जानकारी के अनुसार :- रन्नौद नगर में अवैध रेत के डंपर निकलने की सूचना प्रति रोज माइनिंग अधिकारी को मिल रही थी जिस पर से माइनिंग अधिकारी ने शुक्रवार व शनिवार की दरमियानी रात्रि में रन्नौद नगर में दस्तक देकर गस्त किया नगर के बाद पिछोर रोड से सूचना मिली कि एक हाईवा डंपर रेत से भरा हुआ आ रहा है जिस पर कोई वैध कागजात नहीं है सोचना पर चेकिंग पॉइंट लगाया जिसमें एमसेट रेत से भरे डंपर को आते हुए देखा जिसको माइनिंग अधिकारी ने रोक कर वैध कागजात की पड़ताल की जिसमें चालक कुछ न बता सका जिस पर से डंपर जप्त कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है जिसके चलते अवैध खनन व परिवाहन वालों की मानो नींद सी उड़ गई हो माइनिंग अधिकारी का कहना है कि हमारा गस्त अभियान जारी रहेगा और आगे भी कार्यवाही होती रहेगी जिससे माफियाओं के मंसूबों पर पानी फिर सके,।।

कोई टिप्पणी नहीं