pub-7443694812611045 नदी के घाट पर मिला युवक के शव का कमर से नीचे का हिस्सा, मची अफरा तफरी,।। - Agnichakra

नदी के घाट पर मिला युवक के शव का कमर से नीचे का हिस्सा, मची अफरा तफरी,।।




पॉइंट नम्बर 1 -।। एक्सपर्ट हर एंगल से डेड बॉडी के अहम क्लू निकाल रहे हैं,।।



पॉइंट नम्बर 2 -।। हत्या या हादसा या किसी जानवर का शिकार हुआ युवक,।।



बॉक्स :- पुलिस भी मामले के हर बारीक पहलू पर नजर गड़ा कर जांच में लगी है,।।



फरहान काजी रन्नौद - शिवपुरी ।।  रन्नौद थाना क्षेत्र के अकाझिरी और गुरुकुदवाया के बीच बहने वाली नदी में गुरुवार की सुबह एक युवक के शरीर के कमर से नीचे का हिस्सा मिला है। शव हा हिस्सा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक ने नीले रंग का लोअर पहन रखा है। शरीर गल चुका है,जिससे अंदाजा है कि मौत 4 से 5 दिन पहले हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दो ही चर्चाएं हैं। क्या युवक को मगरमच्छ ने खाया या किसी ने हत्या कर शव को टुकड़ों में काटकर मगरमच्छ वाले घाट में फेंक दिया।।




बता दे कि मौके पर जो शव मिला, उसने शक बढ़ा दिया ग्रामीणों ने जब नदी में मानव अंग देखा तो पुलिस को सूचना दी। रन्नौद थाना प्रभारी राजीव दुबे मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि,मौके पर सिर्फ निचला धड़ है,सिर,हाथ,पेट का कोई हिस्सा नहीं। रीढ़ की हड्डी का हिस्सा शरीर से अलग पड़ा था। शव की हालत देखकर लग रहा है जैसे उसे किसी धारदार चीज से काटा गया हो। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि जिस जगह शव मिला है, वहां नदी में मगरमच्छ रहता है, जो पहले उनकी बकरियों को भी खा चुका है। इसी आधार पर पुलिस ने शुरुआती तौर पर इसे हादसे में गिरने और मगरमच्छ के हमले से जोड़कर देखा।।




मर्डर का शक क्यों ।।  पुलिस की गुत्थी इसी बात से उलझी है कि, अगर मगरमच्छ ने खाया तो बाकी हिस्सा कहां गया? आमतौर पर मगरमच्छ शिकार को नोचकर खाता है, मौके पर कपड़े, हड्डियों के टुकड़े बिखरे मिलते हैं। यहां ऐसा कुछ नहीं मिला। दूसरा, रीढ़ की हड्डी का आधा फीट तक का हिस्सा एकदम अलग मिलना,।।




पॉइंट नम्बर 1 -।। नीले लोअर वाले शव ने उलझाई पुलिस की गुत्थी, मगरमच्छ का शिकार या मर्डर की साजिश

पॉइंट नम्बर 2 -।। जानवर के हमले से ज्यादा किसी धारदार हथियार से काटे जाने जैसा लगता है।

क्षेत्र में नहीं कोई गुमशुदगी।। मामले में सबसे बड़ा पेंच यह है कि, रन्नौद थाने में पिछले कई दिनों से कोई गुमशुदगी दर्ज ही नहीं है। आसपास के गांव में भी कोई युवक लापता नहीं है। माना जा रहा है कि, मृतक शायद स्थानीय है ही नहीं। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि,क्या किसी ने बाहर हत्या कर सबूत मिटाने के लिए जानबूझकर शव को इस सुनसान और मगरमच्छ वाले घाट में लाकर फेंका है।




इनका कहना है राजीव दुबे थाना प्रभारी रन्नौद।। प्रथम दृष्टया यह हादसा लग रहा है,लेकिन काटने के निशान मगरमच्छ के हैं या हथियार के, यह पीएम रिपोर्ट में ही साफ होगा। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी मंगाई है। पीएम रिपोर्ट आने और युवक की शिनाख्त के बाद ही तय होगा कि यह मगरमच्छ हमला है या मर्डर।।


 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.