pub-7443694812611045 गांधी जयंती पर रन्नौद में चला स्वच्छता अभियान, भाजपा सहित कांग्रेसियों ने मनाई जयंती।। - Agnichakra

गांधी जयंती पर रन्नौद में चला स्वच्छता अभियान, भाजपा सहित कांग्रेसियों ने मनाई जयंती।।

 





 
महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती समारोह आयोजित,।।





फरहान काजी रन्नौद - शिवपुरी ।। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रन्नौद नगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर परिषद द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया वहीं शासकीय महाविद्यालय रन्नौद में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई।।




नगर परिषद द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान का नेतृत्व सीएमओ विष्णु भदकारिया ने किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, भाजपा नेता नरेंद्र सिंह सिकरवार, गुड्डा यादव, जमुना कुशवाह सहित नगर परिषद के अधिकारी, पार्षद एवं कर्मचारियों ने स्वयं सफाई करते हुए श्रमदान किया। सभी ने स्वच्छता का संदेश देते हुए नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।।



पार्षद प्रतिनिधि राजेश केवट द्वारा भी गांधी जयंती हर्ष उल्लास से मनाई, वहीं नगर के गांधी पार्क में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह रघुवंशी कांग्रेस नेता रघुराज सिंह धाकड ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गांधी जी के जीवन, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर में फलों का वितरण भी किया गया।।



महाविद्यालय में गांधी एवं शास्त्री जयंती शासकीय महाविद्यालय रन्नौद में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कीर्ति सिंह कुशवाह ने की कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।।









कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.