pub-7443694812611045 संकल्प अभियान के तहत रन्नौद में सेवा सेतु शिविर आयोजित - Agnichakra

संकल्प अभियान के तहत रन्नौद में सेवा सेतु शिविर आयोजित

 





फरहान काजी रन्नौद - शिवपुरी।। जिले के नगर परिषद रन्नौद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करने एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया शिविर के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।।




यहां बता दे कि आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके मौके पर ही निराकरण का प्रयास किया गया कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना तथा कोई भी पात्र परिवार योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत इस तरह के शिविर आयोजित किए जा रहे।।



 इस मौक़े पर विधायक महेंद्र सिंह यादव,भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र रघुवंशी,नगर परिषद अध्यक्ष राजकुमारी कुशवाह,भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह गुर्जर,तहसीलदार सतीश उपाध्याय, सीएमओ विष्णु भदकारिया,नरेन्द्र सिंह सिकरवार,भैया लाल धाकड़, श्याम कुशवाह,राजकुमार रजक,शिशुपाल आदिवासी,जीतू तिवारी,शिवेंद्र जाट,विक्रम जाट, सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।।
रन्नौद की आवाज



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.