रन्नौद में भगवान श्रीजी का भव्य चल समारोह निकला जगह-जगह हुआ स्वागत। विधायक महेंद्र राम सिंह यादव शामिल हुए।।
रन्नौद - शिवपुरी ।। जिले के रन्नौद नगर में रविवार को पर्युषण एवं दशलक्षण महापर्व के समापन तथा क्षमावाणी पर्व के अवसर पर जैन समाज द्वारा भगवान श्रीजी का भव्य चल समारोह निकाला गया।।
बता दे कि रविवार दोपहर को चल समारोह बड़े मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकला। इस दौरान जैन समाज के श्रद्धालु धार्मिक भजनों और जयकारों के साथ शामिल हुए। नगर में जगह-जगह लोगों ने चल समारोह का पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर अभिनंदन किया चल समारोह के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीजी की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। चल समारोह के समापन उपरांत जैन समाज के लोगों ने क्षमावाणी पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी मौजूद रहे!।

कोई टिप्पणी नहीं