pub-7443694812611045 रात के अंधेरे में चोरों का बड़ा धावा।। किसान के घर से 12 लाख नकद, चांदी और सोने के आभूषण चोरी। - Agnichakra

रात के अंधेरे में चोरों का बड़ा धावा।। किसान के घर से 12 लाख नकद, चांदी और सोने के आभूषण चोरी।

 



रन्नौद थाना क्षेत्र के खरेह गांव में चोरों का आतंक, लाखों रूपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है,।।



रन्नौद - शिवपुरी ।।  जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम खरैह में चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार और शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने किसान रामकुमार सिंह रघुवंशी के घर को निशाना बनाया।।



जानकारी के अनुसार, चोर घर से करीब 12 लाख रुपये नकद, चांदी और सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है घटना की जानकारी मिलते ही रन्नौद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है गांव में हुई इस बड़ी चोरी की वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.