pub-7443694812611045 चंद समय में# पुलिस को मिली बड़ी सफलता ✒ पुलिस ने 80 साल की महिला के अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश |#परन्तु आज दिनाक तक 52 किलो बजनी कलश का नही लगा पाई पुलिस सुराग#पुलिसिंग पर उठ रहे सबाल आखिर इतना समय क्यों लिया जा रहा है आरोपियो को पकड़ने में✒कहि पुलिस महकमे में ही तो नही छुपा 52 किलो बजनी कलश - Agnichakra

चंद समय में# पुलिस को मिली बड़ी सफलता ✒ पुलिस ने 80 साल की महिला के अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश |#परन्तु आज दिनाक तक 52 किलो बजनी कलश का नही लगा पाई पुलिस सुराग#पुलिसिंग पर उठ रहे सबाल आखिर इतना समय क्यों लिया जा रहा है आरोपियो को पकड़ने में✒कहि पुलिस महकमे में ही तो नही छुपा 52 किलो बजनी कलश


शिवपुरी। बीते 13 जनवरी को भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम बमेरा में निवासरत 80 साल की बृद्ध महिला द्रोबाई पत्नि दयाराम लोधी की हत्या अज्ञात लुटेरे ने सिर कुचलकर कर दी थी जब आधी रात शौच के लिए गई थी। महिला के शरीर से गहने गायब थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लूटेरे पर हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। आज पुलिस ने इस अंधे हत्या काण्ड को सुलझाते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लूटे गए गहने भी बरामद कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार द्रोबाई पत्नि दयाराम लोधी उम्र 80 साल निवासी बमेरा अपने घर में अपने छोटे बेटे के साथ रहती थी। उसका बडा बेटा बाहर नौकरी करता था। घटना की शाम महिला अपने घर में अकेली थी। बेटा खेत पर गया हुआ था। तभी मां शौच के लिए पास ही स्थिति खण्डर में गई हुई थी। जब बेटा धनीराम लौटकर आया और उसने देखा कि मां नही है तो उसने गांव में मां को खोजा।
जब नही मिली तो गांव के खण्डर में पहुंचा। जहां देखा तो महिला की लाश सिर कुचली हुई पडी हुई है। इस मामले की सूचना पीडित ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामलेे में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। महिला के कान और गले में से नाक कान गले के सोने चांदी के गहने गायब थे। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की लूट के उद्देश्य से हत्या कर दी गई है।
उक्त घटना में अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें थाना प्रभारी भौती निरीक्षक सतीश चौहान सहायक उपनिरीक्षक मुकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक अवतार सिंह, रामबरन सिंह एवं आरक्षक दिलीप रावत, कुलदीप, मनोज महेश रहे।
पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.01.19 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मुखबीर सूचना पर उक्त घटना घटित करने वाले आरोपी मनोज उर्फ कल्ला पुत्र मदन लोधी उम्र 19 साल निवासी बमेरा को गिरफ्तार कर लूटा गया मशरूका सोने की पुगरिया एवं चांदी की पुतरिया कीमत 12000 कि बरामद की गई। उक्त घटना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु 5000 का इनाम घोषित किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.