pub-7443694812611045 भाजपा हुई गर्म मुड़ में और आरोप जड़ना चालू #कांग्रेस की नई नवेली और लंगड़ी लुडी सरकार पर 👉जिले में 79 सचिवो के ट्रांसफर से जिले की राजनीति गर्माई, कांग्रेस का विरोध करेगा धाकड़ समाज 👈 - Agnichakra

भाजपा हुई गर्म मुड़ में और आरोप जड़ना चालू #कांग्रेस की नई नवेली और लंगड़ी लुडी सरकार पर 👉जिले में 79 सचिवो के ट्रांसफर से जिले की राजनीति गर्माई, कांग्रेस का विरोध करेगा धाकड़ समाज 👈






शिवपुरी। जिले में जिला पंचायत कार्यालय से 79 सचिवो की ट्रांसफर सूची जैसे ही बाहर आई,जिले की राजनीति में गर्मआहट आने लगी हैं। 


आरोप प्रत्यारोपो का दौर शुरू हो गया हैं। धाकड समाज का कहना हैं कि चुनावी रंजिश भुनाने के लिए बडी खंंख्या में धाकड सचिवो के टारगेट बनाकर उनका ट्रांसफर किया गया हैं। 


हम कांग्रेस की इस निम्न स्तर की राजनीति का विरोध करते हैं।


जानकारी के मुताबिक जिले में 79 पंचायत सचिवों की तबादला सूची में कुछ ऐसे सचिव हैं जो धाकड़ समाज के हैं और विरोधी पार्टी की मानसिकता रखते हैं।


 इसलिए माना जा रहा है कि चुनावी रंजिश भुनाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने उनके तबादले कराए हैं। 

धाकड़ समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गणेश धाकड़ ने तो कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए निम्न स्तर की राजनीति करने के आरोप लगाए है। 


इसलिए मामले को वे न्यायालय में ले जाने की बात कह रहे हैं।


👉समाज विशेष के लोगों को टारगेट जैसा कुछ भी नहीं है।👈


लोकसभा चुनाव के समय हमारे कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता ने इन लोगों की शिकायत की थीं। ये एक पक्षीय काम करते हैं और दल विशेष से जुड़े लोगों के काम को प्राथमिकता से करते हैं। समाज विशेष के लोगों को टारगेट जैसा कुछ भी नहीं है। 


सूची में धाकड़ों के साथ यादवों के भी बराबर तबादले हुए हैं। इसमें चुनावी रंजिश नहीं है। हम लोक सभा चुनाव यादवों की वजह से हारे हैं।
महेंद्र सिंह यादव, कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक कोलारस।



तबादलों पर रोक लगाने न्यायालय की शरण लेंगे
कांग्रेस बहुत ही निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है। 


कांग्रेस की हार क्षेत्र में विकास ना करने के कारण हुई है। समाज विशेष के लोगों को निशाना बनाया गया है। हम इन अनैतिक तबादलों पर रोक लगवाने के न्यायालय की शरण लेंगे।
गणेश धाकड़, सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी धाकड़ समाज।



👉ट्रांसफर उद्योग कांग्रेस की आदत बन चुकी
सचिवों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। 👈 लंगड़ी है सरकार गिरने में समय नही लगेगा।

यह कांग्रेस की आदत बन चुकी है। कांग्रेस सरकार में ट्रांसफर उद्योग बनाकर रखा है।

 बाद में यही लोग 70% तबादले कैंसिल करा देंगे। भाजपा के पंद्रह साल में इस तरह स्थानांतरण कभी नहीं हुए।
सुशील रघुवंशी, जिलाध्यक्ष, भाजपा शिवपुरी।



प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर किए गए हैं तबादले
प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर पंचायत सचिवों के तबादले किए गए हैं। जिले में 79 सचिवों का स्थानांतरण किया है जिनमें 16 स्वैच्छिक हैं।
एचपी वर्मा, सीईओ, जनपद पंचायत शिवपुरी

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.