pub-7443694812611045 धार्मिक आयोजन:-👈शिवपुरी के बैराड़ में निकली चुनरी यात्रा में श्रद्धालुओं का जन सैलाब जगह-जगह हुआ स्वागत - Agnichakra

धार्मिक आयोजन:-👈शिवपुरी के बैराड़ में निकली चुनरी यात्रा में श्रद्धालुओं का जन सैलाब जगह-जगह हुआ स्वागत



बैराड़/ शिवपुरी:-  नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर नगर में जय मां काली चुनरी यात्रा समिति द्वारा शनिवार की दोपहर चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया।


 यात्रा का शुभारंभ बाग वाली काली माता मंदिर से पूजा अर्चना के साथ किया गया 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा नगर के पुराना बैराड़ रोड़,तहसील कार्यालय,नया बस स्टैंड,राम-जानकी मंदिर चौराहा और माता रोड़ होते हुए भदेरा वाली माता के दरबार में पहुँची।



 जहां पर सभी भक्तों द्वारा मां के दरबार में 151 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की वहीं यात्रा 9 देवी के रूप में नौ छोटी-छोटी कन्याओं को रथ में सवार कर शामिल किया गया जो चुनरी यात्रा के आकर्षण का केंद्र रहीं।


 चुनरी यात्रा में शामिल बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चियों में चुनरी को थामने की होड़ मची हुई थी ।


यात्रा में महिला पुरूष और युवा लड़के लड़कियां मां के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।


 काली माता मंदिर से भदेरा वाली माता मंदिर तक निकली चुनरी यात्रा का नगर में समाजसेवी लोगों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया चुनरी यात्रा में भक्तिमय धुनों पर युवा मदमस्त होकर नृत्य कर रहे थे इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर नगर का वातावरण भक्ति में कर दिया।

 यात्रा में कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी राजू वाथम प्रमेन्द्र सोनू विरथरे रामू विंदल हेमंत ओझा चुनरी यात्रा के सफल आयोजन में पूर्व विधायक नरेन्द्र विरथरे विवेक पालीवाल रामबाबू मंगल पृथ्वीराज जादौन धीरज व्यास महेश प्रिंस राजकुमार शर्मा प्रदीप त्रिवेदी वीरेंद्र गर्ग पवन गुप्ता मनीष गुप्ता डॉ तुलाराम यादव देवेन्द्र गुप्ता डॉ हाकिम यादव मुन्ना रावत श्याम सोनी अनिल गुप्ता देवेन्द्र पाराशर अशीष शर्मा राजकुमार दांगी सुनील मुदगल रमेश यादव आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.