pub-7443694812611045 दुःखद घटना,,प्यार इतना कि ,जान की बाजी लगा कर, कर ली जीवन लीला समाप्त,,,,।। - Agnichakra

दुःखद घटना,,प्यार इतना कि ,जान की बाजी लगा कर, कर ली जीवन लीला समाप्त,,,,।।

 


प्यार इतना कि ,जान की बाजी लगा कर, कर ली जीवन लीला समाप्त,,,,।।


पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी,,,,।।


युवक पूर्व में अनेक बार मौत को लगा चुका था गले ,इस बार मौत भी कह चुकी थी कि में आकर रहूंगी बार बार की हेटिक खत्म,,,।।



परिवार वालो से हर दिन होता था विवाद,फिलहाल परिवार के सदस्य ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं।।


शिवपुरी :- जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ौदा से मिल रही है। बीती रात एक युवक ने कुएं में छलांग लगा दी। युवक मजदूरी करता था। कुछ समय से पहले अपना मानसिक संतुलन खो चुका था। कल 3 बजे कुएं कूद गया और वापस नहीं निकाल सका,। जानकारी मिलते ही प्रशासन पहुंचा रात 8 बजे युवक का शव निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।




जानकारी के अनुसार देवराज धाकड़ पुत्र भज्जी धाकड़ बीते रोज बडौदी में स्थित कुएं में कुद गया आसपास के लोगों ने उसके कुएं में कुदते देख जब वो बाहर नहीं निकाला तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौकें पर पुलिस ने जाकर देखा कुएं पर देवराज के कपडे़ रखे हुए थे। देवराज का पता नही लगा जिसके बाद कुएं में गोताखोर को उतारा। परंतु कुएं में पानी अधिक होने के चलते गोताखोरों देवराज को खोजने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।




जिसके बाद मौके पर नगर पालिका की फायर बिग्रेड व सेक्शन मशीन को बुलाया। जिसकी मदद से कुएं के पानी को कुछ हद तक खाली किया। जिसके बाद फिर एक बार गोताखोरों को कुएं में कुदाया गया कुछ देर बाद गोताखोरों ने देवराज धाकड़ के शव को खोज निकाला। मौके पर मौजूद पुलिस ने देवराज धाकड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



मानसिक संतुलन खो चुका था
बताया जा रहा है कि देवराज मजदूरी का काम करता था। कुछ दिन पहले तिमानी गांव से एक लड़की को अपने साथ भागकर ले आया था। लड़की देवराज के साथ 4 महीनें रही उसके बाद वो चली गई । इसके वाद से देवराज नशा करने लगा और अपना मानसिक संतुलन खो बैठा। 25 अगस्त को भी देवराज बडौदी क्षेत्र में बनी पानी की टंकी पर भी चढ़ गया था।



जिसे क्षेत्रीय लोगों ने समझाबुझा कर नीचे उतार लिया था। देवराज अपने घर पर भी झगड़ता रहता था। जान गंवाने वाली हरकतें करने लगा था। बीते रोज देवराज की यही हरकत ने उसकी जान ले ली फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.