pub-7443694812611045 महापर्व पर दुखो का कहर :- मंदिर पर ऐसा प्रसाद वितरण हुआ कि लोग हॉस्पिटल पहुच गए डॉक्टर नर्स,परेशान मरीजों की संख्या अधिक,।हड़ताल के बीच इतना दूध कहा से आया जांच की उठी मांग - Agnichakra

महापर्व पर दुखो का कहर :- मंदिर पर ऐसा प्रसाद वितरण हुआ कि लोग हॉस्पिटल पहुच गए डॉक्टर नर्स,परेशान मरीजों की संख्या अधिक,।हड़ताल के बीच इतना दूध कहा से आया जांच की उठी मांग

 







शिवपुरी@ :- जिला मुख्यालय में महाशिवरात्रि के पर्व पर महाप्रसाद का भी आयोजन अन्य आयोजन कर्ता द्वारा दूध की ठंडाई पिलाने प्रसाद वितरण किया जिसे पीने से करीब 400 से अधिक भक्तों को फूड पॉइजनिंग होने से सनसनी फैल गई ।।



 बताया जा रहा है कि देर रात्रि 10 बजे से अस्पताल में उल्टी दस्त की शिकायत के चलते आमजन भर्ती होना शुरू हो गए थे जो सुबह तक आते रहे। कुछ लोगों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में जारी है।


जानकारी के अनुसार फतेहपुर रोड पर आर्शीवाद अस्पताल के सामने स्थित सोमेश्वर महादेव पर महाशिवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा था। इस उत्सव में 6 क्विंटल दूध की भांग की ठंडाई बनाई गई थी। इस ठंडाई को लगभग 500 से अधिक भक्तों ने पिया था। बताया जा रहा है कि इस ठंडाई को पीते ही भक्तों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी।

बताया जा रहा है कि सरकारी अस्पताल में लगभग 500 लोग भर्ती हुए जो फूड पॉइजनिंग की शिकायत का शिकार हो हुए है। लगभग सभी को बोतले लगाई गई है। इन भर्ती हुए मरीजों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल है।

जैसा कि विदित है कि वर्तमान समय में दूध की हड़ताल चल रही हैं,शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ के साथ साथ दुधमुंहे बच्चे भी दूध के लिए तरस गए आम जन एक एक लीटर दूध के लिए परेशान हो रहा था ऐसे समय में 6 क्विंटल कहां से मिल गया। डॉक्टरों का कहना है कि दूध कैमिकल युक्त था इसलिए इतनी संख्या में लोग फूड पाइजन का शिकार हुए है।

यहां पर प्रशासन की नाकामी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है कि जब दूधियो की हड़ताल थी डेयरी पर दूध का संकट था। फिर डेयरी वाले कहां से दूध बनाकर बेच रहे थे। पिछले 36 घंटो में जिले में हजारो लीटर दूध केमिकल वाला बिक गया। इस मामले की जांच होनी चाहिए।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.