भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज भार्गव की अगुवाई में, भाजपा चौपाल का आयोजन,एवं भाजपा का स्थापना दिवस मनाया।।
भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज भार्गव की अगुवाई में, भाजपा चौपाल का आयोजन,एवं भाजपा का स्थापना दिवस मनाया।।
मोहम्मद फरहान काजी@ रन्नौद,/ शिवपुरी ,जिले की नगर परिषद रन्नौद में आज रेस्ट हाउस में स्थित भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज भार्गव की अगुवाई में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रन्नौद मंडल में युवा चौपाल का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मयंक दीक्षित ने पार्टी के युवाओं को एकत्रित करने का संदेश दिया साथ ही रन्नौद मंडल की विभिन्न पंचायतों में युवाओं को चौपाल के माध्यम से जागरूक करने और सरकार की योजनाओं के बारे में बताने के लिए अहम बातों पर प्रकाश डाला गया,।
जानकारी के अनुसार आज ,नगर रन्नौद के रेस्ट हाउस स्थित पर भारतीय जनता पार्टी के चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे युवा मोर्चा व भाजपा मंडल के पदाधिकारी गढ़ मौजूद रहे,चौपाल के माध्यम से बताया गया कि मंडल रन्नौद के अंतर्गत युवाओं को जागृत करे ओर गांव गांव जाकर गरीब जनता को सरकार की योजना के बारे में बताये,साथ ही वर्तमान समय मे बहनों के लिए चल रही लाडली बहना योजना के फार्म भरे जा रहे है जिसमे बहनों को परेशानी न हो सभी कार्यकर्ता नजर बनाए रखे भाजपा शासन में किसी को परेशान होने नही दिया जाएगा,। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मयंक दीक्षित जिला महामंत्री (सांसद प्रतिनिधि) नरेंद्र सिंह सिकरवार बंटी भैया, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज भार्गव ,सिंधिया निष्ठ जिला कार्यसमिति सदस्य विपिन शर्मा ,सुधीर सिंह रघुवंशी,आशीष गुर्जर.आशीष रघुवंशी गोलू शर्मा. अमन गांधी मोनू खटीक रामपाल धाकड़, मुकेश केवट,आदि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।


कोई टिप्पणी नहीं