pub-7443694812611045 एक बार फिर मिली राजीव रंजन तिवारी को रन्नौद विधुत वितरण केंद्र की जिम्मेदारी,।। - Agnichakra

एक बार फिर मिली राजीव रंजन तिवारी को रन्नौद विधुत वितरण केंद्र की जिम्मेदारी,।।

 



31 जनवरी से विधुत वितरण केंद्र खतोरा के जेई अतिरिक्त प्रभार से रन्नौद विधुत वितरण केंद्र का कार्य संभाल रहे थे , अब रन्नौद की कमान जेई राजीव रंजन तिवारी संभालेंगे



रन्नौद - शिवपुरी :- जिले के विधुत वितरण केंद्र रन्नौद पर आज 36 दिन बाद जेई की नियुक्ति की गई है , आपको बता दे कि रन्नौद विधुत वितरण केंद्र पर सुपरवाइजर सब्बीर कुरैशी पदस्थ थे उनका 31 जनवरी 2024 को कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें कार्यमुक्त किया गया , तब से आज दिनाक तक खतोरा विधुत वितरण केंद्र के जेई राहुल गौतम डबल चार्ज लेकर रन्नौद व खतोरा की विधुत सेवा संभाले हुए थे , अब राजीव रंजन तिवारी विधुत केंद्र रन्नौद पर देंगे सेवा,।।



जानकारी के अनुसार , आज विधुत विभाग शिवपुरी के तरफ से एक आदेश जारी हुआ जिसमें राजीव रंजन तिवारी को विधुत वितरण केंद्र रन्नौद की जिम्मेदारी दी गई है ,तिवारी इससे पहले भौंती विधुत वितरण केंद्र पर सेवा दे रहे थे, अब से रन्नौद विधुत वितरण केंद्र पर सेवा देंगे , पाठकों को यह भी ज्ञात करा दे कि जेई राजीव रंजन तिवारी बर्ष 2017 से बर्ष 2021 तक अपनी साफ छवि के साथ रन्नौद में सेवा देकर पिछोर तबादला हो गया था जहां सेवा देकर अब से फिर रन्नौद क्षेत्र में सेवा देंगे तिवारी।।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.