नई पीढ़ी को समझना होगा पौधो का महत्व - जेई राजीव तिवारी
विधुत वितरण केंद्र पर अनेक प्रकार के लगाए पौधे , बड़े होकर देंगे जीवनदान - सादिक खान सहायक राजस्व अधिकारी
रन्नौद @ - जिले के रन्नौद नगर के विधुत वितरण केन्द्र परिसर में पौधा रोपड़ किया गया इस अवसर पर विधुत विभाग के कर्मचारियों की टीम मौजूद रही,पौधा रोपण के बाद जेई राजीव रंजन ने कहा कि नई पीढ़ी को पौधों का महत्व समझाना होगा। यही पौधे प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ हमें प्राण वायु आक्सीजन देते हैं। धरती पर लगातार पौधे कम होने पर पर्यावरण में जहरीली हवा बढ़ती जा रही है। इससे लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। एक पौधा हमें आक्सीजन के साथ-साथ, फल, छाया और कीमती लकड़ी देता है।
बता दे कि सहायक राजस्व अधिकारी सादिक खान ने पौधा रोपण करते हुए बताया कि हमारे जीवन में पेड़ पौधों का महत्वपूर्ण योगदान है पौधारोपण से ग्लोबल वार्मिंग को कम किया जा सकता है,प्रत्येक नागरिक को वृक्ष को बचाने के साथ नए वृक्ष लगाना चाहिए इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को वृक्षों की रक्षा करने और नए पौधे लगाने की शपथ दिलाई इस मौके पर हिरदेश भार्गव ,विकास शर्मा,शाहरुख खान ,दिग्विजय लोधी , बलराम पाल अरविंद दांगी,इमरान खान आदि कर्मचारी मौजूद रहे।।
कोई टिप्पणी नहीं