pub-7443694812611045 मिस्टर मगरमच्छ पहुचे खाली खेत में मचाया हुडदंग, किसान हुए परेशान, बाद में पकड़ा।। - Agnichakra

मिस्टर मगरमच्छ पहुचे खाली खेत में मचाया हुडदंग, किसान हुए परेशान, बाद में पकड़ा।।

 

 


दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने किया रेस्क्यू,तालाब में छोड़ा सुरक्षित,।।

रन्नौद - शिवपुरी :- रन्नौद थाना क्षेत्र के गणेशखेड़ा गांव के एक खेत पर गुरुवार की दोपहर करीब 6 फीट लंबा मगरमच्छ  मजदूरों द्वारा देखा गया। जिससे मजदूरों में दहशत फैल गई। बाद में सूचना के बाद मौके पर पहुंची बदरवास वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।।




जानकारी के मुताबिक गणेशखेड़ा गांव के किसान लखन लोधी के खेत पर मजदूर काम कर रहे थे।तभी एक 6 फीट लंबा मगरमच्छ को देखा गया था। मगरमच्छ देख घबराए मजदूरों ने काम बंद कर इसकी सूचना खेत मालिक को दी थी। मौके पर बदरवास से वन विभाग की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया था। गीला खेत होने के चलते मगरमच्छ भी खेत की गीली मिट्टी की वजह से भाग नहीं पा रहा था। बाद में रेस्क्यू टीम द्वारा करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को जैसे तैसे पकड़ा।



 बता दें कि गणेशखेड़ा गांव से होकर कोई भी नदी नहीं गुजरती है। इसके बावजूद मगरमच्छ खेत तक कहा से चलकर पहुंचा इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है। वन अमले की रेस्क्यू टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई और उसे ढ़ेंकुआ गांव के तालाब में सुरक्षित छोड़ दिया।।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.