समाज सेवी राजेश केवट व उनकी टीम ने घायल गौ माता का उपचार कर पुनीत कार्य किया,।।
पॉइंट नम्बर 1 -।। अज्ञात वाहन चालक ने , गौ माता को बुरी तरह जख्मी कर भाग गया, ।।
पॉइंट नम्बर 2 -।। दर्द से तड़प रही गौ माता की पार्षद प्रतिनिधि राजेश केवट ने ली सुध, समय पर उपचार कर दिलाई राहत की सांस,।
फरहान काजी रन्नौद -: आज देर रात्रि रन्नौद में बस स्टैंड के मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक अपना वाहन चलाते हुए गौ माता में जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया सड़क हादसे में गाय एक ओर दर्द से तड़प रही थी तभी बस स्टेंट पर निवासरत कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के पुत्र राजेश केवट पार्षद प्रतिनिधि को सूचना मिली कि किसी अज्ञात वाहन ने एक गौ माता को घायल कर भाग गया और वह गाय जिंदगी ओर मौत से जूझ रही है तो राजेश केवट ने बिना देरी करे रन्नौद के पशु चिकित्सालय में पदस्थ गौ चिकित्सक विपुल श्रीवास्तव को ख़बर कर घायल गाय को उपचार करने बुलाया गया।।
बता दे कि मौके पर पहुंचे गो सेवक विपुल ने गाय का उपचार किया गया ज़ख्म सूखने का टाइटमेंट किया गया , गाय का उपचार करते हुए कांग्रेस सेवा दल के युवा नेता मयंक उर्फ पिंटू आचार्य ने उक्त नेक कार्य को अपने कैमरे में कैद करते हुए सारा घटना क्रम अपने फोन के माध्यम से लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जिससे चर्चा का बाजार गर्म है कि कांग्रेसी लोगों को भाजपा वाले गौ सेवक नहीं मानते हैं गौ माता की जान बचाई है इसी के चलते राजेश केवट व उनकी टीम के नेक कार्य की जगह जगह प्रशंसा की जा रही है कि नगर में ऐसे भी सेवक है जो पर्दे के भीतर बहुत कुछ काम को अंजाम देते हैं,।।
प्राप्त जानकारी के अनुसार , नगर रन्नौद में पार्षद प्रतिनिधि व उनकी टीम ने एक घायल गौ माता की जान बचा कर बड़ा ही पुनीत कार्य किया गया है जिसके चलते नगर में तारीफों के कसीदे कसे जा रहे हैं बता दे कि देर रात्रि किसी अज्ञात वाहन चालक ने अपनी गाड़ी को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए गौ माता में टक्कर मार कर फरार हो गया ओर गो माता को मरने छोड़ गया गनीमत रही कि राजेश केवट को उक्त घायल गाय की सूचना मिली तत्काल गौ सेवक विपुल श्रीवास्तव को बुला कर अपनी टीम की मदद से गाय को बचा कर प्राथमिक उपचार कराया गया ओर अज्ञात वाहन चालक की तलाश की गई,।।
इस नेक कार्य घायल गाय की सेवा में मौजूद , राजेश केवट पार्षद प्रतिनिधि, अशोक केवट, मुकेश केवट, मयंक उर्फ पिंटू आचार्य कांग्रेस सेवा दल युवा नेता,अनुभव जैन ,आदि लोग उपस्थित रहे,।।
कोई टिप्पणी नहीं