राम नवमी के उपलक्ष्य में नगर रन्नौद में विशाल शोभायात्रा निकाली गई ।।
पॉइंट नम्बर 1 -।। 5100 हनुमान चालीसा के साथ मनाया पर्व,।।
पॉइंट नम्बर 2 -।। नगर में चारों दिखी धूम, भगवान राम के जय कारो के साथ गूंज उठा पूरा नगर,।।
रन्नौद - शिवपुरी -: जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद नगर में आज सनातन धर्म रक्षा समिति के द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य पर तहसील प्रांगण में 5100 हनुमान चालीसा का पाठ विधि विधान से किया गया जिसमें क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज एवं संतों ने पूजा अर्चना के बाद 5100 हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया।।
बता दे कि आज दोपहर रविवार को नगर रन्नौद में हजारों की संख्या में क्षेत्र से लोग इकट्ठे हुए जिसके उपरांत तहसील प्रागंण से एक विशाल शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकाली गई जिसमें जगह जगह नगरवासियों ने फूल मालाओ से शोभायात्रा का भब्य स्वागत किया जिसमें हजारों की संख्या में नगर के अलावा ग्रामों से अलग-अलग डीजे बैंड बाजे के साथ लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।।
बता दे कि प्रशासन प्रशासन की चारों ओर चाक चौबंद व्यवस्था के बीच शोभायात्रा संपन्न हुई इस मौके पर कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव नगर परिषद अध्यक्ष राजकुमारी जमुना कुशवाहा योगेंद्र रघुवंशी नरेंद्र सिंह सिकरवार वीरेंद्र यादव गुड्डा भैया विपिन शर्मा कौशल शर्मा राजेश केवट मुकेश केवट आदि नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे,।।
कोई टिप्पणी नहीं